तीन आंखों वाली बिल्ली का Video वायरल, लोगों ने पूछा-'क्या कैट में स्पेशल पॉवर है?'
नई दिल्ली, 11 सितंबर। भगवान की ओर से बनाई गई इस दुनिया में बहुत कुछ ऐसा है जो लोगों को काफी हैरान-परेशान कर देता है। कुछ बातों पर तो वैज्ञानिक भी चकित रह जाते हैं। दरअसल ये बात हम यहां पर इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोच में भी डाल दिया है। दरअसल वायरल हो रहा ये वीडियो एक बिल्ली का है, जो देखने में तो बहुत क्यूट सी है लेकिन उसकी तीन आंखे हैं।

'OMG इस CAT की हैं तीन आंखें'
उसका वीडियो रेडिट नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसमें उसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है कि 'CAT with 3 Eyes', जिसके बाद वो वीडियो वायरल हो गया और लोग जमकर उसको पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं और कुछ लोग ऐसे हैं जो फनी सवाल भी कर रहे हैं।

कुछ ने पूछा-क्या इस बिल्ली में स्पेशल पॉवर है?
कुछ ने पूछा-क्या इस बिल्ली में स्पेशल पॉवर है? तो किसी ने पूछा कि -क्या तीसरी आंख भी काम कर रही है? तो किसी ने पूछा कि क्या बिल्ली को कोई तकलीफ है इससे?, किसी ने पूछा कि क्या ये दर्दनाक है? क्या ये दूसरे ग्रह के जीव के संकेत हैं। कुल मिलाकर ये क्यूट बिल्ली इस वक्त सोशल पर छाई हुई है।

तीसरी आंख कैसे काम करती है?
सोशल मीडिया पर कुछ विशेषज्ञ भी हैं, जिन्होंने इस बारे में बताया है। एक पशुचिकित्सक ने रेडिटर्स को यह समझाने की कोशिश की कि तीसरी आंख कैसे काम करती है? उन्होंने कहा कि 'Random mutations हमेशा होते हैं लेकिन उनमें से अधिकांश ठीक हो जाते हैं और बहुत कम नॉन कोडिंग पार्ट डीएनए का हिस्सा होते हैं लेकिन कभी-कभी जब ये नॉन कोडिंग पार्ट डीएनए का हिस्सा बन जाते हैं तो इस तरह की चीजें देखने को मिलती हैं।'
कुछ रोचक तथ्य
- बिल्ली को काफी चालाक माना जाता है।
- इसे टाइगर फैमिली का बताया जाता है क्योंकि बिल्लियों का DNA 96 प्रतिशत तक टाइगर से मिलता है।
- बिल्लियों में सूंघने की अनोखी शक्ति होती है, जो मनुष्यों की तुलना में करीब चौदह गुना ज्यादा होती है।

बिल्लियों को पानी पसंद नहीं होता है
- बिल्लियों के पूर्वज साउथ ईस्ट एशिया के माने जाते हैं।
- बिल्लियों को पानी पसंद नहीं होता है इसलिए नहाना पसंद नहीं करती हैं।
- बिल्लियां लगभग 1,000 तरह की आवाजें निकाल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications