पीएम मोदी के हमशक्ल ऑटो वाले की तस्वीर हो रही है वायरल, देखें Video
नोटबंदी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए 'ऑटोवाले मोदी जी'
हैदराबाद। पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा 500-1000 रुपए के नोट बंद किए जाने के बाद उनकी चर्चाएं तेज हो गई। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर एक ऑटो वाले की है, जिसकी शक्ल देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस ऑटो वाले की शक्ल बिल्कुल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलती है। अगर आपके पास हैं दो मकान या सोने के गहने तो ये खबर आपके लिए है जरुरी

हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी की शक्ल वाले शख्स की तस्वीर सामने आई है। इअससे पहले भी मोदी के हमशक्ल सामने आ चुके हैं। तेलंगाना के अदीलाबाद जिले का ये ऑटो चालक मोदी जैसी शक्ल पाकर काफी लोकप्रिय हो चुका है।
पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़े बैठे रहे गोवा के सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर, देखें VIDEO
कोई इस ऑटोवाले को मोदी का भाई कहता है तो कोई उसे मोदी कहकर बुलाता है। ऑटो में बैठी सवारियां उसके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित रहती हैं। एक फेसबुक ग्रुप में इस ऑटो वाले की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा चलो चलें मोदी जी के साथ'। लोग फोटो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई 500 और 1000 के नोट बंद होने के चलते इस फोटो पर कमेंट कर रहा है।
कहा जा रहा है कि इस फोटो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। ऑटोवाले का चेहरा बिल्कुल पीएम मोदी जैसा है। इससे पहले भी कई मौकों पर पीएम के हमशक्लों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रही हैं जिसे देखकर लोगों ने हमेशा भरपूर मजा लिया है। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications