चुटकियों में मौत की तारीख और समय जान पाएगा इंसान, वैज्ञानिकों ने तैयार किया ऐसा AI टूल
AI Death Predictor: भगवद गीता में लिखा है कि जो इंसान इस धरती पर आया है उसका जाना भी निश्चित है। मगर कौन कब जाएगा, इस बात का जवाब किसी के भी पास नहीं है। मगर लगता है कि बदलती टेक्नोलॉजी के साथ ये अब संभव होने वाला है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जिस कदर धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है, उसे देखकर तो यही लगता है कि आने वाले वक्त में कुछ भी मुश्किल या फिर असंभव नहीं रह जाएगा।

हाल ही में डेनमार्क की एक कंपनी ने डेथ प्रेडिक्टर बनाया है। एक ऐसा डेथ प्रेडिक्टर सिस्टम, जिसे एआई पर बनाया गया है और जो किसी की भी मौत का समय बड़ी ही आसानी से बता सकता है।
इस एआई प्रेडिक्टर को AI Life2vec नाम दिया गया है। ये शिक्षा, हेल्थ, बिजनेस और इनकम जैसी चीजों की जानकारी लेता है और फिर उसके हिसाब से ही इंसान के जीवन की अवधि की भविष्यवाणी करता है।
अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि क्या इसकी भविष्यवाणी सटीक होती है। तो बता दें कि जी हां! ये जिस आधार पर प्रेडिक्शन करता है, अगर वे जानकारियां एकदम सटीक होंगी तो इसका प्रेडिक्शन भी एकदम सटीक ही होगा। इसे बनाने वाले लोगों का भी कहना है कि जब इसे प्रयोग किया गया तो इसने एकदम सटीकता से डेटा का विश्लेषण किया।
न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करते हुए इस स्टडी के प्रमुख लेखक सुन लेहमन ने कहा कि उन्होंने हर एक इंसान के जीवन में घटित होने वाली कुछ घटनाओं के सीक्वेंस को तैयार किया। इसके बाद ही सीक्वेंस का विश्लेषण करने के लिए चैटजीपीटी जैसी टोक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा कि इंसान का जीवन भी कहीं ना कहीं भाषा की तरह ही होता है। जिस तरह से एक वाक्य से दूसरे का हम अनुसरण करते हैं ठीक उसी तरह से घटनाएं भी एक दूसरे का ही अनुसरण करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications