'बाल-उत्पीड़न' से जुड़े मैसेज, जो दिखाई दें सिर्फ बच्चे को

स्पेन की संस्था 'ऐड टू चिल्ड्रन एंड एडोलेसन्ट एट रिस्क फांउडेशन' (ANAR) ने बाल उत्पीड़न के खिलाफ पहल करते हुए एक प्रचार तैयार किया, जिसके माध्यम से वे अपना मैसेज लोगों तक पहुंचा पाएं। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने अपनी इस सोच में एक और अहम बात को जोड़ा। अपने मैसेज को लोगों तक खासकर बच्चों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'स्मार्ट' बिलबोर्ड्स का इस्तेमाल किया।
एक मैसेज बड़ों के लिए, दूसरा सिर्फ बच्चों के लिए
इन बिलबोर्ड्स की खासियत है कि अपनी लेंटिक्यूलर प्रीटिंग की वजह से इसमें एक समय में अलग अलग जगह से दो इमेज दिखती है। लिहाजा, संस्था ने इन बिलबोर्ड्स में दो प्रकार के मैसेज लिखे, एक मैसेज नार्मल सभी लोग पढ़ सकते हैं, लेकिन दूसरा छिपा मैसेज सिर्फ दस साल के बच्चों के लिए ही होता है।
यह संस्था अपने कुछ मैसेज सिर्फ बच्चों तक पहुंचाना चाहती थी कि जिससे वह बच्चों को बचाव के समाधान, अधिकार एवं अन्य बातें बता सकें। इसी जरूरत को देखते हुए उन्होंने इस प्रकार के बिलबोर्ड्स का इस्तेमाल किया। बच्चों के लिए लिखे मैसेज, सिर्फ 10 तक के बच्चे या 4 फीट 4 इंच तक के बच्चे देख सकते हैं।
इन बिलबोर्ड्स पर एक ओर जहां बड़ों के लिए सहज लेकिन महत्वपूर्ण सूचना छपी होती है, जैसे की 'कभी कभी बाल-उत्पीड़न सिर्फ पीड़ित बच्चों को ही दिखता है'। वहीं, दूसरी ओर बच्चों के लिए उसी जगह गंभीर हिदायत लिखी होती है कि 'अगर आपको कोई नुकसान पहुंचा रहा है तो हमें कॉल करें, हम आपकी मदद करेंगे'।


Click it and Unblock the Notifications
