मौत से खेलती है 3 साल की बच्ची, मगरमच्छ का मेकअप कर अजगर को कराती है ब्रश

नई दिल्ली। इंसान का उससे पालतु जानवर से लगाव को लेकर कई वीडियो सामने आते रहते हैं। जिसमें कुत्ते या गले में पड़े रहने वाले सांप भी दिखाई देते हैं। लेकिन भला सांप को ब्रश कराने की हिम्मत किसमें होगी। यकीनन ये हिम्मत किसी ऐसा मासूम में ही दो सकती है जिसे इसके खतरे का अंदाजा न हो। ऐसे मासूम को कई बार जानवरों से भी उतनी ही मोहब्बत मिल जाती है। इस तरह के एक दो वीडियो देखकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे। दरअसल इन दिनों वायरल हो रहे इन वीडियो में एक बच्ची बाथरूम के टब में बैठी है। लेकिन वह अकेली नहीं है। उसके साथ मौजूद है एक अजगर।

अजगर सांप को कराती है ब्रश

वीडियो में बच्ची टब में उसके साथ बैठे पीले रंग के बेहद खतरनाक दिख रहे अजगर को ब्रश करा रही है। वह उसी पानी में खेल रही है और सांप का इस तरह ख्याल रखे हुए है मानो वह उसका नन्हा बच्चा हो। वहीं बाथरूम की अन्य चीजें भी ध्यान खींचती है। दरअसल यहां एक मगरमच्छ और बड़ी चोंच वाला पक्षी भी है। नजारा ऐसा है मानो बच्ची ने अपने घर में चिड़ियाघर खोल रखा हो।

अजगर के बाद मगरमच्छ को ब्रश कराने की बारी

एक अन्य वीडियो में वह मगरमच्छ को ब्रश करा रही है। बिल्कुल उस तरह जैसे उसकी मां उसे ब्रश कराती होगी। मगरमच्छ ने भी अपने सेवा के लिए खुद को पुरी तरह मानो बच्ची को समर्पित कर दिया हो। नजारा कभी प्यारा लग रहा है तो कभी डरावना।

करती है मगरमच्छ का मेकअप

अगला वीडियो और भी खतरनाक है। दरअसल इसमें बच्ची मगरमच्छ के मुंह पर पाउडर लगाकर उसका मेकअप कर रही है। कमाल तो ये है कि मगरमच्छ भी इस ग्रूमिंग के खूब मजे ले रहा है। और बड़ी शांति से पाउडर लगवा रहा है। वहीं पीछे एक तरफ उसका पालतू अजगह है और सफेद रंग के दो तोते भी। बच्ची जितनी निडर है ये सारे जीव भी उसके साथ उतने ही सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कमाल का है ये कुत्ता, गल्ले पर बैठकर अकेले ही चलाता है पूरी दुकान, लगाया हुआ है एक खास बोर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+