लैपटॉप और कैश चुराकर पहले स्टाइल में खाया गुटका, फिर जमकर नाचने लगा चोर, Video Viral
वायरल वीडियो में चोर चोरी करने के बाद खूब नाच रहा है। वो स्टाइल में गुटका भी खाता है। लेकिन जैसे ही उसकी नजर ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ती है, उसके हाव-भाव ही बदल जाते हैं।

कहते हैं जिंदगी में छोटी से छोटी उपलब्धि का भी जश्न मनाना चाहिए। फिर वो उपलब्धि चाहे कुछ भी हो। इस पर बात एक चोर ने भी गौर फरमाया, जब वो दो दुकानों से लैपटॉप, कैश और अन्य कीमती सामान चुराने में कामयाब हो गया। चोर को कैमरे में मस्ती से नाचते हुए देखा जा सकता है। चोर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

खुशी से झूमने लगा चोर
ये वीडियो मध्यप्रदेश के शिवपुरी का है, जहां एक चोर ने एक के बाद एक दो दुकानों पर धावा बोल दिया और वहां से लेपटॉप, कैश और अन्य कीमती सामान चुराने में कामयाब हो गया। बस फिर क्या था, चोर खुशी से नाचने झूमने लगा।

कैश चुराकर खुश हो गया चोर
इतना महंगा सामान चोरी करने के बाद इस चोर की खुशी का ठिकाना नहीं था। क्योंकि उसे पता था कि ये कीमती सामान उसकी जिंदगी बदल देगा। खुशी के मारे फूले नहीं समा पा रहा चोर डांस करने के साथ-साथ गुटका भी खाने लगा।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
चोर की ये सारी हरकतें शॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब दुकानदारों को लगा कि यहां कुछ गड़बड़ है, तो उन्होंने मिसिंग चीजों और डॉक्यूमेंट्स को खोजने के लिए दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया। कैमरे में देखा गया कि चोर स्टाइल में गुटका खाता है और फिर डांस करने लगता है।

सीसीटीवी देखकर बदल गए हाव भाव
मजे की बात तो ये है कि चोर जैसे ही ऊपर लगा सीसीटीवी कैमरा देखता है तो उसके पूरे हाव-भाव ही बदल जाते हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चोर के एक्सप्रेशन्स को देखकर लोग खुद को हंसने से नहीं रोक पा रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

वीडियो देख छूटी लोगों की हंसी
एक यूजर ने कहा कि अपनी छोटी उपलब्धियों को भी सेलिब्रेट करना चाहिए। छोटी-छोटी खुशियां। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि लगता है पहली चोरी थी। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा- गुटका सुप्रीमेसी। तीसरे यूजर ने कहा कि नातू नातू बज रहा था। एक ने कहा कि लगता है अजय देवगन का फैन है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications