प्रपोज करने के लिए घुटनों के बल बैठा शख्स, तो खाई में जा गिरी रिंग और फिर...VIDEO
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को प्रपोज करने के लिए जैसे ही शख्स घुटनों पर बैठा, उसके हाथ से फिसलकर रिंग नीचे गिर गई। वीडियो काफी फनी है और खूब वायरल हो रहा है।

Worst Proposal: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। आए दिन कई तरह के फनी वीडियोज पोस्ट होते हैं और लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। कपल के वीडियोज की बात करें, तो लोग सोशल मीडिया पर इन्हें काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक कपल का वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें एक पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता है तो उसके हाथ से फिसलकर रिंग गिर जाती है। शख्स रिंग को पकड़ने की पूरी कोशिश करता है लेकिन वो खाई में गिर जाती है।
(वीडियो-नीचे)
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शख्स पहले महिला को किस करता है और फिर घुटनों के बल बैठ जाता है। प्रपोजल के लिए उसने जो जगह चुनी है, वो काफी खतरनाक है। पीछे झरना बह रहा होता है और खाई भी होती है। ऐसे में जैसे ही वो प्रपोज करने के लिए घुटनों पर बैठता है, तुरंत उसके हाथ से फिसलकर रिंग नीचे गिर जाती है। गनीमत रही कि शख्स फिसलकर खाई में नीचे नहीं गिरा।
ये सब देखकर महिला भी काफी घबरा जाती है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अगर आप प्यार करते हो तो आपको इन सब चीजों की जरूरत नहीं है। रिलेशनशिप में सबसे अहम चीज आपसी समझ होती है। लोग भी उसे देखने के बाद काफी हैरान हो रहे हैं।
कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद शख्स का बेहद मजाक बनाया। लोगों ने कहा कि इस बंदे को तो ऑस्कर मिलना चाहिए। एक ने कहा कि ये आपसे शादी नहीं करना चाहता। इसे छोड़ो। एक और ने कहा कि उसे अपने फैसले से पीछे हटने का एक और मौका मिल गया। एक ने कहा कि महिला इस पल को अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएगी।
एक यूजर ने कहा कि ये भगवान का कोई साइन हो सकता है। अच्छा हुआ कि रिंग ही गिरी और वो नीचे नहीं गिरा। एक और ने कहा कि हो सकता है कि शख्स के हाथ में खाली डिब्बा रहा हो। सोशल मीडिया पर लोग बेहद फनी रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि अच्छा हुआ कि अंगूठी ही नीचे गिरी और वो शख्स नहीं गिरा।
यहां देखें वीडियो...
-
52 की उम्र में नए BF संग Malaika Arora ने खुलेआम की ऐसी हरकत, लोग बोले- नया मर्द मिल गया, वीडिया वायरल -
Mumbai local train: खचाखच भीड़ से भरी मुंबई लोकल में महिला ने सीट का किया ऐसा जुगाड़, Video हुआ वायरल -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप -
Gold Rate Today: जंग में ठंडी पड़ी सोने की कीमत! ₹5060 सस्ता गोल्ड, आपके शहर में आज क्या है 22K-18K का भाव? -
Aaj Ke Final Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के फाइनल मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs न्यूजीलैंड -
Athira Struggle Story: याददाश्त गंवाई-व्हीलचेयर बनी साथी, फिर भी UPSC में गाढ़े झंडे! IAS बनने में कितनी दूरी? -
Bihar Next CM:कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? बेटे की राजनीति में एंट्री से पहले CM नीतीश ने कर दिया ऐलान!












Click it and Unblock the Notifications