Video: 65 किलो के इंसान पर 7500 किलो के हाथी का मसाज
नयी दिल्ली। नीचे तस्वीर देखकर आप दंग रह गए होंगे। आपकी आंखे फटी की फटी रह गई होंगी और आपके मुंह से चीख निकल गई होगी। एक दुबली-पतली सी लड़की पर 7500 किलो के हाथी को चढ़ता देखकर आप सोचने पर मजबूर हो गए होंगे कि लड़की हाथी ने पैर से दबकर मर गई होगी, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
जिस हाथी से बड़े-बड़े खूंखार जानवर तक दूर रहते है उसके पारों के नीचे ये महिला खुश दिखाई दे रही है। दरअसल दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां लोग खुशी-खुशी हाथियों के भारी-भरकम पैर के नीचे आना पसंद करते है। ये भी जान लीजिए कि ये कोई रिवाज नहीं बल्कि शौक है। जी हां ये थाइलैंड में मालिश का एक अनोखा तरीका है।
ना दिल-ना दर्द, ये हैं दुनिया में बिना दिल के पहले इंसान
यहां लोग हाथियों से बॉडी मसाज करवाते है। एक कतार में कई सारे लोग खुले में चटाई पर लेट जाते हैं औ बारी-बारी से हाथी आकर उनका मसाज करता है। कभी पैरों से तो कभी सूड से। इस तरह की मसाज थाइलैंड की कोह समुई आइलैंड में की जाती है। ये थाइलैंड की दूसरी सबसे बड़ी आइलैंड है। यहां दूर-दूर से पर्यटक इस तरह के मसाज का मजा लेते हैं। वीडियो में देखिए क्या हुआ जब 65 किलो के इंसान पर चढ़ गया 7500 किलो का हाथी