Video:सुनसान सड़क के बीचों-बीच दिखा भूत, देखिए क्या हुआ ड्राइवर का हाल

देखिए क्या हुआ जब बीच सड़क पर कार चालक को बैठा दिखा भूत और फिर जो हुआ वो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

नई दिल्ली। क्या आप भूत-प्रेत, बुरी आत्मा जैसी नकारात्मक शक्तियों को मानते हैं? ये सब लोगों के विश्वास की चीज होती है। कोई इसे मानता है कोई नहीं, लेकिन मलेशिया के क्वालालंपुर में एक कार चालक के साथ जो हुआ उसे देखकर भले ही आप भूत पर विश्वास न करते हो, लेकिन डर जरूर जाएंगे।

terrifying moment when A driver realised there was a ghost sitting the middle of the road

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 25 साल के असवान याप अपने दोस्त के साथ क्वालालंपुर में आधी रात को अपने घर की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्होंने जो कुछ भी देखा उसके बाद उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो पा रहा था। असवान ने बीच सड़क पर किसी को बैठे देखा।

असवान ने कार जैसी ही टर्न की उन्हें बीच सड़क पर कोई बैठा दिखा। परछाई जैसी चीज को आधी रात में अंधेरे में बैठे देख वो डर गए। उन्होंने डर के चलते वहां से वापस जाने की सोची और कार को पीछे ले लिया। असवान के साथ बुरकिट टूकू इलाके के पास ये घटना घटी। जब उन्होंने इस बारे में अपने दोस्तों को बताया तो उन्होंने असवान का मजाक उड़ाया और कहा कि भूत नहीं था, बल्कि कोई उन्हें लूटने के लिए बीच सड़क पर बैठा होगा या फिर कोई उनसे मजाक कर रहा होगा, लेकिन असवान को अपने आंखों पर भरोसा था कि उसने जो देखा वो भूत ही था। इस घटना के बाद से उसने कभी भी घर जाने के लिए उस रास्ते का इस्तेमाल नहीं किया। यहां आपको बता दें कि वनइंडिया भूत-प्रेत जैसे अंधविश्वासों को बढ़ावा नहीं देना चाहता है। आप भी देखिए बीच सड़क पर भूत का ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+