10 चीजें जो तोड़-मरोड़ देती हैं आपको सपनों को
सोते वक्त जब आप किसी सुंदर सपने में खोये हुए होते हैं, और कोई आपको जगा देता है, तो आपको गुस्सा जरूर आता होगा। गुस्सा इसलिये क्योंकि आपका सुंदर सपना टूट जाता है। कोई ऐसा काम जो होने वाला था, वो होते-होते रुक जाता है। गुस्सा इसलिये क्योंकि आप उस सपने में खो जाना चाहते हैं, या फिर उस सपने को हकीकत की तरह जीना चाहते हैं...
किसी ने आपको जगा दिया, तब तो आपको गुस्सा आ गया, लेकिन क्या आपको मालूम है, कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जो कब आपका सपना तोड़कर चली जाती हैं, आपको पता तक नहीं चलता। इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर स्टडी इन ड्रीम्स के सदस्य लॉरी लोवेनबर्ग ने हाल ही में एक रिसर्च रिपोर्ट सार्वजनिक की। रिपोर्ट में 10 ऐसी चीजों का जिक्र किया गया, जो स्वप्न पर प्रभाव डालती हैं।
यह कहना गलत नहीं होगा कि ये चीजें आपके सपने को तोड़-मरोड़ देती हैं। तो आइये एक-एक कर स्लाइडर पर क्लिक करते हैं और देखते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जो यह तय करती हैं कि हमें मीठे सपने आयेंगे या डरावने, या फिर कोई ऐसा सपना जिसे सोच कर भी रूह कांप उठे।
सपने में देखी लड़की तो यहां क्लिक करें

सुगंद या दुर्गंध
सोते वक्त यदि आपके आस-पास कोई अच्छी सुगंध या दुर्गंध आती है, तो उसका सीधा असर आंखों पर पड़ता है और आपकी आंखों की पुतलियां चलने लगती हैं। फिर चाहे आप अपने सपने के प्राइम टाइम में भी होंगे, तब वो सपना टूट जायेगा और आप दूसरा सपना देखने लगेंगे। या फिर आपकी आंख भी खुल सकती है, हालांकि ऐसा बहुत कम होता है। खास बात यह है कि सुगंध आने पर अच्छे सपने आते हैं, दुर्गंध आने पर बुरे।

अलार्म क्लॉक
अगर आप रात को अलार्म क्लॉक लगाकर सोये हैं, तो भले ही वो अलार्म बजे या नहीं, लेकिन आपके सपने पर उसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। अलार्म बज गया, जो जाहिर सी बात है, आप जाग जायेंगे, लेकिन अगर नहीं बजा तो आपका दिमाग बार-बार आपसे यह कहता रहेगा, टाइम होने वाला है, कब उठोगे। अगर आपने किसी बेहद जरूरी काम को ध्यान में रखते हुए अलार्म लगाया है, तो वो बात आपके सपने में बार-बार परेशान करती रहेगी।

सोने की पोजीशन
यदि आप सोते वक्त अपनी पोजीशन बदलते हैं, या फिर करवट लेते हैं, तब भी आपका स्वप्न बदल जाता है। ऐसे में कई बाप आपको पता ही नहीं चलता है कि आप सपने में क्या देख रहे थे।

खुशी या गम
आप खुश हैं या कोई गम आपको सता रहा है, यह भी आपके सपनों को प्रभावित करता है। यदि आप किसी बात को लेकर बेहद खुश हैं, तो आपको सकारात्मक स्वप्न आने की संभावना ज्यादा होगी, जबकि दु:ख के वक्त नकारात्मक सपने ज्यादा आते हैं।

सिगरेट, शराब, चाय, कॉफी, छोड़ना
यदि आप सिगरेट, शराब, चाय, कॉफी, आईस्क्रीम, नॉनवेज, आदि कोई भी चीज जब छोड़ते हैं, तब आपको उस चीज के सपने जरूर आते हैं, जो आपने छोड़ी होती है।

ब्रेक-अप या झगड़ा होना
यदि आपका किसी से ब्रेक-अप हो जाता है, तब भी उसका असर आपके सपनों पर पड़ता है। ऐसी स्थिति में वही व्यक्ति आपको सपने में दिखाई देता है, जिससे आपका ब्रेकअप या झगड़ा हुआ है।

दक्षिण दिशा में पैर करके सोना
यदि सोते वक्त आपके पैर दक्षिण की ओर और सिर उत्तर की ओर है, तो निश्चित तौर पर आपको बुरे सपने आयेंगे। और तो और आप रात भर बेचैनी महसूस करेंगे।

सीने पर हाथ रखकर सोना
यदि आप सीने पर हाथ रखकर सोते हैं, तो आपको निश्चित तौर पर बुरे सपने आयेंगे। ऐसा इसलिये होता है, क्योंकि सीने पर निरंतर हाथ रखे रहने से सीना गर्म हो जाता है और उसका असर हृदय पर पड़ता है।

भूख, प्यास
यदि आप भूखे या प्यासे सोये हैं, तो आपको ऐसे सपने आयेंगे, जिसमें आप भूख या प्यास से तड़प रहे होंगे और आपको न तो खाना मिल पा रहा होगा और न ही पानी।

मूत्र
सोते वक्त यदि यूरीन यानी मूत्र का प्रेशर बन गया है, तो अक्सर आप सपने में मूत्र विसर्जन की जगह खोजेंगे और उपयुक्त जगह आपको मिलेगी नहीं। इस वजह से आप परेशान होते जायेंगे। जब प्रेशर जरूरत से ज्यादा हो जायेगा, तब आपकी आंख खुज जायेगी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications