21 साल की मां और 15 साल की बेटी को देखकर चकराया लोगों का माथा, सवाल पूछा को ऐसे खुला राज
एक 21 साल की मां हैं और उसके 15 साल की बेटी है। जिसकी वीडियो इन दिनों टिकटॉक पर जमकर वायरल हो रही है, जिसके बाद लोग उनसे मां-बेटी के उम्र के फासले पर सवाल पूछते हैं, जिसका उन्होंने खुलासा कर दिया है।

Mother 21 Year And daughter 15 Year Old: वैसे तो कम उम्र में शादी और फिर बच्चे होने के बाद माता-पिता और बच्चों में एक वक्त बाद बराबरी सी दिखाई देती है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक मां और बेटी की उम्र की चर्चाएं जोरों पर हैं, जिसको जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे कि आखिर ये कैसे हुआ। दरअसल, एक 21 साल की मां हैं और उसके 15 साल की बेटी है। इनकी वीडियोज टिकटॉक पर जमकर वायरल होती है, जिसमें लोग उनसे मां-बेटी के उम्र के फासले पर सवाल पूछते हैं, जिसका अब 21 साल की मां ने खुलासा कर दिया है।

21 साल की महिला की 15 साल की बेटी
वीडियो में एक 21 साल की महिला ने खुलासा करते हुए लोगों को हैरात में डाल दिया, जिसमें उसने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी है। महिला का नाम हंटर नेल्सन (Hunter Nelson) है, जिसने टिकटॉक वीडियो में बताया कि वो फुल टाइम पेरेंट हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के केंटकी की रहने वाली हंटर ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसको 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

लड़की ने बताया- लोग नहीं लेते मां के रूप में गंभीर
हंटर ने हाल ही में एक कंफेशन वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने बताया कि, 'मैं सड़क पर गाड़ी चलाते हुए महसूस कर रही हूं कि मैं खुद इसे मुश्किल से चला पाती हूं, मेरी 15 साल की बेटी हैं और मैं 21 साल की मैं हूं।" उनके इस वीडियो को 8.2 मिलियन लोगों ने देखा। इतना ही नहीं हंटर नेल्सन ने बताया कि उसके [हाई स्कूल] में कोई अन्य माता-पिता या कर्मचारी सदस्य मुझे गंभीर नहीं ले रहे हैं। मैं जब उसके में जाती हूं तो लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं किस ग्रेड में हूं।"

लोगों ने पूछे ऐसे-ऐसे सवाल
नेल्सन ने आगे कहा कि "जब मैं मुश्किल से सड़क पर उतर पाती हूं तो मैं उसे कैसे गाड़ी चलाना सिखाऊंगा?" नेल्सन ने वीडियो में पूछा, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, "मुझे ज्यादा सोचना पसंद है।" लोगों ने जब इस वीडियो को देखा तो मां-बेटी की उम्र को लेकर हैरान पड़ गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा जब आपका बच्चा हुआ तब आप छह साल के थे?। ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो से ऐसा लगता है जैसे 6 साल की उम्र में आपका बच्चा था, क्या आप चाहती थीं कि यह इस रूप में सामने आए?

खुद बताई उम्र के फासले और रिश्ते की सच्चाई
लेकिन बाद की एक वीडियो क्लिप में नेल्सन ने अपने अजीबोगरीब पेरेंटिंग के बारे में यूजर्स को बताया। उन्होंने कह, "जब मैं 6 साल की थी तब मेरे बच्चे नहीं थे, जिसको 3.9 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा। नेल्शन ने कहा कि, "मैंने हाल ही में कुछ महीने पहले अपनी बहन की गार्जियनशिप के लिए दायर किया था ... मुझे लगा कि मेरी बहन को सुरक्षित, खुश रखने और उसकी सभी ज़रूरतों और इच्छाओं को पूरा करने का सबसे अच्छा तरीका मेरे साथ रहना है।" नेल्सन ने बताया कि उनके पिता का 2015 में निधन हो गया था और उत्तरी कैरोलिना की उनकी सौतेली बहन ग्रेसी ने भी कुछ ही समय बाद अपनी मां को खो दिया था। जिसके बाद ग्रेसी को अपनी मां की मृत्यु के बाद पालक देखभाल में रखे जाने का खतरा था,जिसके बाद उन्होंने संरक्षकता के लिए अदालतों में याचिका दायर की। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि यह 100% कानूनी है।












Click it and Unblock the Notifications