'वो गुजर गई...' टीचर ने स्टूडेंट के रिपोर्ट कार्ड पर लिखा ये रिमार्क, लोग बोले- लगता है 'इंग्लिश पास्ड अवे'
वायरल पोस्ट के मुताबिक बच्ची के रिपोर्ट कार्ड पर पास्ड अवे लिखा हुआ है। पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और ये खूब वायरल भी हो रहा है।

Hilrious remark on Report card: इंटरनेट पर कई तरह का कंटेंट मिलता है। कई बार कुछ पोस्ट काफी भावुक कर देने वाले होते हैं तो कई दफा बेहद फनी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट कार्ड की तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही। दरअसल, एक छात्रा ने अच्छे नंबर्स लेकर थर्ड टर्म में सांतवा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद छात्रा के रिपोर्ट कार्ड में नंबर्स मेंशन किए गए। जिसमें अंग्रेजी, गणित, इंग्लिश लिट्रेचर, साइंस, टेक और आर्ट्स के नंबर्स थे। यहां तक तो सब कुछ ठीक था। लेकिन इसके बाद पास फेल वाले सेक्शन में टीचर ने जो लिखा हुआ था, उसे देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। ये रिपोर्ट कार्ड अब जमकर वायरल हो रहा है।
'वो गुजर गई...'
एग्जाम के बाद बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स को भी उनका रिपोर्ट कार्ड देखने की बड़ी एक्साइटमेंट होती है। वायरल पोस्ट में लड़की के रिपोर्ट कार्ड में सारे सब्जेक्ट्स के मार्क्स लिखे हुए हैं। लेकिन फिर नीचे वाले सेक्शन में टीजर लिखना चाह रही थी कि बच्ची पास हो चुकी है। लेकिन बजाय ये लिखने के उन्होंने लिखा कि शी पास्ड अवे। यानी कि वो गुजर चुकी है। देखते ही देखते ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।
लोगों ने पकड़ा माथा
इस क्सलिप को @AnantBhan नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। जिसे कैप्शन दिया गया है कि ओह लॉर्ड, वाया फेसबुक। वीडियो को 27 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और हजारों लोगों ने इसे देखा भी है। पास्ड अवे वाले पार्ट को तस्वीर में अलग से हाइलाइट भी किया गया है। जो अब ट्विटर पर जमकर वायरल हो रहा है।
'ये कहीं ज्यादा बुरा लग रहा'
वायरल हो रहा ये रिपोर्ट कार्ड साल 2019 के जुलाई महीने की 26 तारीख का है, जो एक बार फिर चर्चा में है। ये कार्ड व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ये पास आउट से भी कहीं ज्यादा बुरा लग रहा है। एक ने कहा कि इसे पास भी पढ़ा जा सकता है। एक ने लिखा कि टीचर की अंग्रेजी ही गुजर गई।
'पढ़ने में ये बहुत अजीब'
सोशल मीडिया पर इस रिपोर्ट कार्ड को पढ़ने के बाद लोग खूब मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं। एक और यूजर ने कहा कि ये किसी अफ्रीकी स्कूल की तरह लग रहा है। पढ़ने में काफी अजीब है लेकिन निश्चित रूप से किसी शिक्षक के टेलेंट पर सवाल नहीं खड़ा कर रहा है।
यहां देखें पोस्ट...












Click it and Unblock the Notifications