लाइव करते-करते अचानक सो गई इनफ्लुएंसर, तेजी से बढ़े व्यूज और हुई अच्छी कमाई

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ दिलचस्प वाक्या देखने को मिलता है। इस बार एक इनफ्लुएंसर के साथ जो हुआ, उसे जानकर सभी हैरान हैं। साथ ही एक गलती से उसने हजारों रुपये भी कमा लिए। ये पूरी घटना उसके फोन के कैमरे में कैद हो गई। साथ ही उसे हजारों लोगों ने देखा और जमकर मजे लिए। बाद में उस इनफ्लुएंसर को भी गलती का एहसास हुआ लेकिन तब तक बहुत ज्यादा देर हो गई थी।

कैमरा बंद करना गई भूल

कैमरा बंद करना गई भूल

दरअसल ताइवान की एक लड़की जो पेशे से इनफ्लुएंसर है, वो लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। इस लड़की को ET के नाम से जाना जाता है, जो मलेशियाई समूह AMOi-AMOi की पूर्व सदस्य है। लाइव चल ही रहा था कि लड़की सो गई, जबकि उसका कैमरा चालू ही था। इसके बाद जो हुआ वो दिलचस्प था। लड़की के सोने के बाद लोगों ने वीडियो देखना बंद नहीं किया, उसके व्यू और ज्यादा बढ़ते गए। जिस वजह से उसने एक रात में 2000 ताइवनी रुपये कमा लिए। भारत के हिसाब से देखे तो ये राशि करीब 5249 रुपये होगी।

पहले के वीडियो से ज्यादा कमाई

पहले के वीडियो से ज्यादा कमाई

इनफ्लुएंसर के मुताबिक उसने कॉस्मेटिक सर्जरी पर बात करने के लिए अपने चैनल पर एक लाइव किया था। वो लोगों से बात कर रही थी कि उसे नींद आ गई। वैसे तो उसके बहुत फॉलोवर्स थे, लेकिन उस दिन ज्यादा लोग नहीं जुड़े। नींद आने की वजह से वो कैमरा बंद करना भूल गई, जिस वजह से सभी सोने के बाद भी उसका वीडियो देखते रहे।। सुबह जब वो उठी तो हैरान रह गई, क्योंकि सोने के बाद उससे 11 हजार यूजर्स जुड़ गए थे। उसने पहले जो वीडियो डाले थे, उस पर इतनी कमाई नहीं हुई थी, जितनी सोने वाले वीडियो पर हुई।

पहले भी हुआ था ऐसा

पहले भी हुआ था ऐसा

वैसे इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है। पिछले महीने भी Twitch स्ट्रीमर के साथ ऐसा हुआ था। उस दौरान वो लाइव करते-करते सो गया। जब वो उठा तो उससे बड़ी संख्या में लोग जुड़ चुके थे। बाद में उस शख्स ने बताया कि वो उबर ड्राइव करता है। इसके बाद उसने करीब 11.6 लाख रुपये इकट्ठा किए। सोने से पहले उसने लोगों को चैलेंज किया था कि सभी उसे साउंड और मैसेज भेजकर डिस्टर्ब करें। वैसे उस दिन वो ज्यादा नहीं सो पाया था, लेकिन उसकी अच्छी खासी कमाई हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+