'काला चश्मा' पर ताइवान के डांस ग्रुप ने किया धांसू डांस, वायरल हुआ वीडियो

ताइवान का एक डांस ग्रुप काला चश्मा पर डांस कर रहा है। जिस तरह बीच डांस में महिला की एंट्री होती है, लोगों को ये काफी पसंद आ रहा है।

Credit: 来年 ∞/Instagram

Viral video: महीनों बीत जाने के बाद भी काला चश्मा का ट्रेंड खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से लेकर आम लोगों तक ने इस शानदार गाने पर जमकर रील्स बनाए। ट्रेंड कुछ समय तक तो काफी चला और लोगों ने इसे बहुत पसंद भी किया। ये सब तब शुरू हुआ, जब एक नॉर्वेजियन डांस ग्रुप ने क्विक स्टाइल में इस डांस से एक शादी में बवाल ही मचा दिया। अब एक बार फिर ताइवान के एक डांस ग्रुप ने एक शादी में सेम डांस स्टाइल से तहलका मचा दिया। अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

'काला चश्मा' पर शानदार परफॉर्मेंस

'काला चश्मा' पर शानदार परफॉर्मेंस

इस शानदार वीडियो को @ulzzang.mr नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में फिल्म बार-बार देखो में बादशाह के काला चश्मा गाने पर डांस करता एक ग्रुप दिख रहा है। इस शॉर्ट क्लिप की शुरुआत लड़कों के एक ग्रुप के डांस से होती है। फिर इसके बाद एक महिला बीच से आती है और लड़कों के ग्रुप के साथ डांस करने लगती है। आस-पास के लोग इस ग्रुप की शानदार परफॉर्मेंस को चीयर करते हुए नजर आ रहेहैं।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो को ओरिजिनली @jdweddingvideo ने क्रिएट किया है। साथ ही इसे अक्टूबर के महीने में पोस्ट किया गया था। अब इसे एक और बार रीशेयर किया गया है। और तबसे लेकर अब तक वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और लोग 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। लोगों को वीडियो खूब पसंद आ रहा है और वे इसपर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

लोगों ने दिए रिएक्शन

लोगों ने दिए रिएक्शन

एक यूजर ने कहा कि मुझे ये जनरेशन बहुत ही ज्यादा पसंद है। म्यूजिक एक ऐसी चीज है, जो हर तरह के लैंगवेज बैरियर को तोड़ देता है। ये बहुत ही शानदार है। एक और यूजर ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि ये परफॉर्मेंस क्यों दी गई लेकिन जिस तरीके से ये लोग डांस कर रहे हैं, वो शानदार है।

'मैंने क्लिप को 16 बार देखा'

'मैंने क्लिप को 16 बार देखा'

एक और यूजर ने कहा कि भाषा कहीं पर भी अड़चन नहीं होती। मैंने इस क्लिप को 16 बार देखा है। वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। जिस जोश में काला चश्मा पर ये ग्रुप डांस कर रहा है, वो वाकई में काबिलेतारीफ है। अकसर बॉलीवुड गानों पर बाहर के डांस ग्रुप या लोगों को डांस करता देख लोग काफी अप्रीशिएट करते हैं।

Recommended Video

    Chris Gayle Dance: लाल कुर्ता पहन जमकर नाचे Chris Gayle Viral हुआ Video | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+