12 साल पहले KBC से कमाए थे 5 करोड़, अब हाथ में एक साथ हैं दो-दो सरकारी नौकरियां

Sushil won 5 crore in KBC: रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति काफी मशहूर है। इस शो से निकलकर न जाने कितने लोगों की जिंदगी बनी है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि 5 करोड़ रुपये जीतने वाला पहला करोड़पति शख्स कौन था।

इस शख्स के लिए अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने से लेकर इतना बड़ा अमाउंट जीतना किसी सपने से कम नहीं था। सुशील 5 करोड़ रुपये जीतने के बाद जबरदस्त सुर्खियों में आ गए थे।

Sushil won 5 crore

ये शख्स हैं बिहार के मोतिहारी के हनुमानगढ़ी निवासी सुशील कुमार, जिन्होंने 5 करोड़ रुपये जीतकर 12 साल पहले सबको हैरान कर दिया था। अब 12 सालों के बाद अपनी इस चतुराई के बल पर सुशील के पास एक नहीं बल्कि दो-दो सरकारी नौकरियों का ऑफर है।

दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर BPSC TRE 2.0 के रिजल्ट को जारी किया है। इसमें अध्यापक पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची भी शामिल है। इस सूची में एक नाम सुशील कुमार का भी है, जिन्होंने अध्यापक 119वीं रैंक हासिल की है।

सुशील का चयन सिर्फ शिक्षक के इसी पद के लिए ही नहीं बल्कि बीपीएससी टीचर 6 टू 8 में भी हुआ है। इसमें उनकी रैंक 1692 है। बताते चलें कि सुशील ने केबीसी जीतने के बाद ही शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का फैसला लिया था।

मोतिहारी के सुशील ने साल 2011 में कौन बनेगा करोड़पति से 5 करोड़ रुपये जीते थे। इसके बाद से ही सुशील ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने मनरेगा में कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर नौकरी की और फिर पश्चिमी चंपारण के चनपटिया प्रखंड में काम किया।

इसके बाद 2011 में केबीसी में 5 करोड़ रुपये जीते औऱ वे अचानक सुर्खियो्ं में आ गए। हालांकि, इतने पैसे जीतने के बाद भी सुशील ने अपनी जिंदगी में कई तरह की कठिनाइयों का सामना किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+