DJ स्नेक के हिट नंबर 'मजेंटा रिदीम' पर सनी देओल का डांस मूव्य, Video हुआ वायरल
नई दिल्ली। दुनियाभर में मशहूर फ्रेंच डीजे स्नेक का सुपरहिट म्यूजिक वीडियो 'मजेंटा रिदीम' के अगर आप फैन हैं तो आपके लिए एक और सरप्राइज तैयार है। फरवरी में रिलीज हुए इस वीडियो को जबरदस्त हिट मिले थे। दो करोड़ से ज्यादा बार लोगों ने इसे सुना था। पेरिस में इसका प्रीमियर हुआ था। इसके बाद इसका वीडियो आया, जिसने भी धमाका कर दिया। वीडियो को तेलंगाना के एक छोटे जगह पर शूट किया गया। वीडियो में फायरफाइटर्स के ग्रुप का जबरदस्त एक्शन दिखाया गया। अब सोशल मीडिया पर इस म्यूजिक वीडियो का नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मजेंटा रिदीम के गाने पर बॉलीवुड एक्टर सनी देओल डांस कर रहे है।

जी हां सनी देओल और करिश्मा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मजेंटा रिदीम पर मूव्स कर रहे हैं। हौरान मत होइए इन दिनों ने इस गाने पर असलियत में डांस नहीं किया है बल्कि इसे एडिट कर तैयार किया गया है। सनी देओल और करिश्मा कपूर की 1996 में आई फिल्म अजय के छम्मक छल्लो जरा धीरे चले गाने को एडिट कर उसे मजेंटा रिदीम के साथ मैच किया गया है। लोगों ने को वीडियो खूब भा रहा है। दरअसल सनी देओल के स्टेप इस गाने के साथ खूब मैच हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब सनी देओल के फिल्म के गाने को एडिट कर उसे दूसरे गाने के साथ डब किया गया। इससे पहले #DameTuCosita एलियन डांस के दौरान भी सनी देओल के गाने को एडिट किया गया था। सनी देओल और करिश्मा कपूर के फैंस ने फिल्म जीत में दोनों पर फिल्माए गाने 'यारा ओ यारा' में उनके डांस को एडिट करके इसे एलियन डांस जैसे तैयार किया था। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications