सर्वे में खुले वो राज़ जो छुपाकर रखते हैं महिलाएं व पुरुष
नयी दिल्ली। हर किसी की जीवन में कुछ ना कुछ सीक्रेट जरुरत होता है। ये सीक्रेट वो ना तो अपने जीवनसाथी से साथ शेयर करता है और ना ही अप ने दोस्तों और परिवार के साथ। ये राज उसके सीने में कम से कम 15 सालों तक छुपी होती है। ये हम नहीं कह रहे है बल्कि ये कहना है ताजा सर्वे रिपोर्ट का।
जी हां शोधकर्ताओं के मुताबिक हर 5 में से 3 आदमी अपने जीवन में अहम राज को छुपाकर रखता है। सर्वे के मुताबिक तकरीबन हर आदमी की जिंदगी में कोई न कोई ऐसी बात होती है जिसे वह 15 या उससे ज्यादा सालों तक अपने दिल में दफ्न किए रहता है। हलांकि राज कौन से होंगे इसकी कोई सीमा नहीं, लेकिन हम उनके राज के बारें में बतातें है जिन्हें लेकर ये सर्वे की गई।
सर्वे के मुताबिक लोग अपने राज अपने जीवनसाथी से छुपा कर रखते हैं। हालांकि सर्वे में हिस्सा लेने वाले एक चौथाई लोगों ने माना कि राज के मालूम पड़ने पर जीवनसाथी की ओर उन्हें सहयोग ही मिलता। सर्वे के मुताबिक मां से राज छुपाकर रखना भी बेहद आम है। लोग अपनी मां से टैटू गुदवाने, परीक्षा के खराब नंबर जैसी बातें छुपाते हैं।

शादी के बाद अपना अफेयर
यदि किसी का शादी से पहले अफेयर रहा है, तो वह शादी के बाद अंतिम सांस तक छिपा कर रखता/रखती है।

एक्सट्रा मेरिटल अफेयर
शोध के मुताबिक ऐसे लोगों की तादात भी कम नहीं है जो अपने एक्सट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में किसी को बताते हैं।

अगर बिन शादी हुआ बच्चा
अक्सर लोग बिना शादी के पैदा होने वाले बच्चे के बारे में ना तो अपने परिवार को बताते हैं और ना ही अपने किसी करीबी को।

लड़का-लड़की जब शादी कर लेते हैं
ऐसे लड़का-लड़की जो माता-पिता से छिप कर शादी कर लेते हैं, वे लंबे समय तक परिवार को यह बात नहीं बताते हैं।

बचपन में की गई चोरी
गुप्त बातें हैं जैसे बचपन में किसी दुकान से कोई सामान चुपचाप उठा लेना, अतीत में कभी शराब पीकर गाड़ी चलाते वक्त पकड़े जाना।

इंटरनेट पर अश्लील चैट
अगर किसी ने इंटरनेट पर किसी से अश्लील चैट की है तो वह यह राज़ जल्दी किसी को नहीं बताता है।

किसी के प्रति अपनी यौन इच्छा
यदि किसी के अंदर एक व्यक्ति विशेष के प्रति यौन इच्छा जागृत होती है, तो वह यह बात किसी से शेयर नहीं करता है।

अगर किसी के प्रति अफेक्शन है
शादी के बाद अगर पुरुष का किसी महिला के प्रति या महिला का किसी पुरुष के प्रति अफेक्शन है, तो राज़ जीवन में कभी नहीं खुलता है।












Click it and Unblock the Notifications