Video में कैद हुआ ‘इंसान’ जैसा दिखने वाला डरावना जानवर, पी रहा था खून
नयी दिल्ली। एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो अमेरिका का है, जहां इंसान जैसा दिखने वाला एक खूंखार जानवर कैमरे में कैद हुआ है। खूंखार जानवर चुपाकैबरा देखने में बिल्कुल इंसान जैसा दिखाई पड़ रहा है। उस की चाल भी इंसानों की तरह है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वो रेगिस्तान में खुलेआम घूम रहा है। फेसबुक, वाट्सएप पर वाइरल हो रही है एलियन की तस्वीर, देखें Pics
चुपाकैबरा नाम का ये रहस्यमयी जानवर बकरियों के खून पी जाता है। जानकारों के मुताबिक अमेरिका और पुर्तगाल में इस तरह के जानवर के होने की संभावना है। वीडियो में यह रहस्यमयी जानवर गर्दन झुकाकर दो पांव पर चलता दिखाई पड़ रहा है। हलांकि थोड़ी देर बाद वो दिखाई देना बंद हो जाता है। कभी वो पेड़ के पीछे छिप रहा था तो कभी इधर-उधप घूम रहा था।
100 साल के अंदर एलियन से होगी आपकी मुलाकात
इस वीडियो को पिछले महीने पोस्ट किया गया था। अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। हलांकि सोशल मीडिया यूजर्स दो ग्रुप में बंट चुके हैं। कुछ लोग इसे चुपाकैबरा कह रहे हैं तो कुछ लोग इसे फेक वीडियो बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications