हिंदी कविता जैसी SpiceJet Captain की अनाउंसमेंट, खिलखिला उठे यात्री, देखें Video
स्पाइजेट फ्लाइट में पायलट के शायराना अंदाज में एक अनाउंसमेंट की। इसका विडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

SpiceJet Pilot announcement like Hindi Poem: स्पाइसजेट की फ्लाइट में बैठे यात्रियों का बीच सन्नाटे का माहौल को कॉमेडी में कब बदल जाता है, ये खुद पैसेंजर्स को भी नहीं पता चलता। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में पायलट का एक मजेदार अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Spicejet Pilot के अनाउंसमेंट के इस खास अंदाज लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में सुना जा सकता है कि कैसे पालयट हिंदी में अपनी अनाउंसमेंट के दौरान यात्रियों को सेफ्टी, प्लेन में सुविधा और सावधानियों को लेकर जानकारी देता है। पायलट कविता की लाइनों में ये बता रहा है कि 800 किमी की दूरी की यात्रा डेढ़ घंटे में यात्रा पूरी हो जाएगी। प्लेन 36000 फीट की ऊंचाई पर उड़ेगा। इस दौरान तापमान शून्य में 45 डिग्री तापमान कम होगा। यानी -45 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच 36000 फीट ऊंचाई पर प्लेन उड़ेगा।
I was returning from Bhubaneshwar on an @IndiGo6E senior hostess was in tearing hurry to finish her instructions both Hindi & English, every PAX was bewildered, upon reporting too She didn’t care a hoot.
— v v dinesh (@vvdinesh1) December 18, 2022
पायलट बताता है कि प्लेन में जलपान की भी सुविधा है। किसी भी समस्या के लिए प्लेन में मौजूद स्टाफ से मदद ली जा सकती है। अपनी घोषणा के अंत में पायलट सभी को खुश रहने की बात कहता है। वो कहता है जमीन से ऊपर खूबसूरत आसमान दिखाई देगा।
ट्वीटर पर एक अन्य यूजर ने इस वीडियो के शेयर करते हुए लिखा, "दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक फ्लाइट में सवार थी, जिसमें कैप्टन ने धमाल मचा दिया। उन्होंने शुरूआत इंग्लिश से की थी लेकिन मैंने रिकॉर्ड करना बाद में ही शुरू किया था। पता कि ये कोई नया मार्केटिंग ट्रैक है या खुद कैप्टन था, लेकिन ये बहुत ज्यादा एंटरटेनिंग और प्यारा था।"












Click it and Unblock the Notifications