रात को सोते हुए कमरे में आती थी अजीब आवाजें, दीवार तोड़ी तो हक्का-बक्का रह गया कपल
नई दिल्ली। रात को सोते हुए अजीब आवाजें आएं तो कोई भी घबरा जाएगा। ऐसा ही कुछ स्पेन के ग्रेनेडा में रहने वाले एक कपल के साथ हुआ। एक दिन जब कपल अपने कमरे में सो रहा था तो उन्हें अजीब सी आवाजें आने लगी। वे कुछ समझ नहीं पाए और डर गए। काफी कोशिश के बाद भी उन्हें इसका कारण पता नहीं लग पा रहा था।
दंपति ने ली स्थानीय शख्स की मदद ली
बहुत खोजबीन के बाद दंपति ने पास के एक शख्स की मदद ली तो शख्स ने कमरे के हर कोने को अच्छी तरह के चेक किया। इसके बाद शख्स ने कमरे की एक दीवार को तोड़ने का फैसला किया। लेकिन दीवार के टूटते ही उन्हें जो नजारा दिखाई पड़ा वो बेहद खतरनाक था। समय रहते दीवार न तोड़ी जाती ये जानलेवा हो सकता था।
दीवार के पीछे था ऐसा खौफनाक नजारा
दरअसल दीवार टूटने पर पता लगी कि दीवार के पीछे लगभग 80 हजार मधुमक्खियों ने विशाल छत्ता बनाया हुआ था। जब भी मधुमक्खियां दीवार में आना जाना करतीं तो दंपति को उनकी भिनभिनाने की आवाज आती। फिलहाल मधुमक्खियों को हटा दिया गया है और अब दंपति चैन से सो पा रही है।
जब खाट के नीचे दिखी चमकती चीज
गुजरात में एक किसान के घर पर जिस मेहमान ने दर्शन दिए वह और भी अप्रत्याशित था। दरअसल किसान बाबूभाई परमार देर रात सोने जा रहा था कि अचानक उसकी नजर घर की खाट के नीचे चमकती चीज पर पड़ी। जैसे ही समझने के लिए उसने लाइट जलाई तो उसके होश उड़ गए और वह दो कदम पीछे हट गया। असल में वो चमकती चीज आंख थी। एक 8 फुट लंबे मगरमच्छ की आंख जो बेहद खतरनाक था। मालूम हुआ कि पास के तालाब से किसान के घर में घुस आया है। उसे पकड़कर वापस तालाब में छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें- घर बनाने के लिए खोद रहे थे नींव, अचानक निकल आए इतने सांप, उमड़ा हुजूम..