'ये क्या बना दिया भाई'? इस होटल की दीवारों से दिखता है आर-पार, फ्री में मिलता है स्पेशल कमरा
नई दिल्ली: आमतौर पर लोग जब होटल में रुकने जाते हैं, तो वो सबसे ज्यादा अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखते हैं, लेकिन अब स्पेन के होटल ने ऐसा कमरा बनाया है, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही। खास बात तो ये है कि इस कमरे के लिए आपसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा लेकिन प्राइवेसी नाम की चीज आप भूल ही जाइए।

नाम है जीरो सुइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेन के पैराडिसो आर्ट होटल में एक खास कमरा बनाया गया है, जिसका नाम जीरो सुइट है। इस कमरे में आप आराम से रात बिता सकते हैं और इसके लिए आपसे कोई पैसा भी नहीं लिया जाएगा। बस दिक्कत ये है कि इसकी दीवारें कांच की बनी हैं, जिस वजह से इसमें आर-पार दिखता है।

टिकटॉकर भी पहुंचीं
एक दूसरी दिक्कत ये है कि सुइट होटल की लॉबी में बना हुआ है। ऐसे में जो भी उस होटल में आएगा, वो आपको देख सकता है। होटल के इस खास रूम की वजह से इसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। हाल ही में फेमस टिकटॉकर ओलंपिया एनली भी इस होटल में रुकने के लिए पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने इसका वीडियो बनाते हुए अपना अनुभव शेयर किया।

क्या बाथरूम में है प्राइवेसी?
एली के मुताबिक जिस जगह पर आपका बेड है, वो बाहर से पूरी तरह से दिखता है। वहां पर दीवारें कांच की बनी हैं। जब वो वहां पर रुकीं तो लॉबी से आने-जाने वाले लोग उन्हें आराम से देख रहे थे, लेकिन खास बात ये है कि बाथरूम में पूरी प्राइवेसी है। वहां पर कोई भी आपको नहीं देख सकता। एली के वीडियो डालते ही उस पर कमेंट की बाढ़ आ गई।

लोगों ने दिया ये रिएक्शन
एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि भाई ये होटल ही है या कुछ और, जबकि एक अन्य शख्स ने लिखा कि ये तो एक भयानक ख्वाब जैसा है। वहीं कुछ यूजर्स को ये होटल काफी पसंद आया। उन्होंने कहा कि जिनको पैसे बचाने हैं, उनके लिए ये बहुत ही अच्छी जगह है। अगर आप आलिशान होटल में रात बिता रहे और आपको सोते हुए कोई देख रहा तो उसमें क्या हर्ज है। कम से कम इससे आपके सैकड़ों डॉलर तो बचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications