ट्विटर की मदद से बेटे ने दिलकश अंदाज में पूरा किया मां का सपना, पढ़ें ये भावुक कर देने वाली स्टोरी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटे की मां के सपने पूरे करने की प्यारी और इमोशनल कहानी है।

सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे पोस्ट आते हैं, जो दिल को छू जाते है। अनजान लोगों के स्ट्रगल और उसके बाद की सक्सेज की कहानियां हमारी आंखें नम कर जाती है। ऐसी ही एक मां बेटे की स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बेटे ने अपनी मां के सपने को पूरा करने के लिए कहानी ट्विटर पर शेयर की है। जो जमकर वायरल हो रही है।
आयुष ने शेयर की मां की ये दो फोटो
आयुष गोयल नाम के यूजर ने ट्विटर पर पर अपनी स्टोरी शेयर की हैं। उसने अपने बॉयो में खुद को 9-5 अकाउंटेंट बताया है। आयुष ने जो पोस्ट शेयर की हैं उसमें उनकी मां की दो तस्वीरें नजर आ रही है। जिसमें एक फोटो में वो किसी कारखाने में खड़ी हैं और जहां वो काम कर रही थीं वहीं दूसरी फोटो में वो सज-धज कर वो खुश होकर खिंचवाती दिखाई दे रही हैं।
मां का था ये सपना
आयुष ने अपनी मां की कहानी बताई कि उनकी मां छोटी सी नौकरी करती थीं और हर महीने महज 5,000 रुपये कमाती थी उनका सपना था कि वो नौकरी करने के बजाय अपने बेटे और पति के साथ घर में रहें लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऐसा संभव नहीं था।
ट्विटर की मदद से बेटे ने पूरा किया मां सपना
आयुष ने यह भी बताया कि ट्विटर ने कैसे उनकी जिंदगी बदल दी और वो जब अच्छा पैसा कमाने लगे तो अपनी मां की नौकरी छुड़वा दी और उनको कहा घर में बस आराम करो।
जब हम दोनों बाथरूम में रोए थे क्योंकि...
आयुष ने लिखा कि मेरी मां ने फुल टाइम मां और पत्नी बनना उनका सपना था। मुझे अभी भी याद है जब हम दोनों बाथरूम में रोए थे क्योंकि हमारे पास मेरे कॉलेज के लिए पैसे नहीं थे। उन्होंने आगे लिखा ट्विटर न केवल बदल गया मेरी जिंदगी लेकिन मेरी मां की भी। मेरे 764 दोस्तों का आभारी हूं।
यूजर बोले -इससे मेरी आंखों में आंसू आ गए
यह पोस्ट ऑनलाइन वायरल हो गई और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी मां के सपने को पूरा करने के लिए आयुष की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आयुष, इससे मेरी आंखों में आंसू आ गए। यह अविश्वसनीय है। आपको और ताकत मिले। आप खूब तरक्की करें। वहीं दूसरे ने लिखा यह इस दुनिया के हर युवा के लिए एक सपना है। बधाई हो आयुष!
चंद महीनों की मेहनत से जानिए कैसे बदली आयुष की किस्मत?
आयुष के अकाउंट पर लिखी अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने अकाउंटेंट की जॉब से रिजाइन करने के बाद ऑनलाइन राइंटिंग शुरू की। कुछ ही महीने में वो इतना कमाने लगे कि वो छोटे से दो कमरे के घर में शिफ्ट हो गए। उन्होंने बताया कि ट्विटर पर कई दोस्त हैं, जो उनको हौंसला देते रहते हैं, जिससे उन्हें बहुत हिम्मत मिली है।
My mum just escaped her /month 9-5 to become a full-time mother and wife.
This was her dream.
I still remember when we both cried in the bathroom because we had no money for my college.
Twitter not only changed my life but my mother's as well.
Grateful to my 764 friends🤗 pic.twitter.com/YzvsexDXqk
— Ayush Goyal (@heyAyuush) May 30, 2023












Click it and Unblock the Notifications