'बेचारा कुत्ता पूछ रहा कि कहां जाऊं लद्दाख या अरुणाचल...', IAS कपल के ट्रांसफर पर मजे ले रहे हैं यूजर्स
'बेचारा कुत्ता पूछ रहा कि कहां जाऊं लद्दाख या अरुणाचल...', स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले IAS कपल के ट्रांसफर पर मजे ले रहे हैं यूजर
नई दिल्ली, 27 मई: दिल्ली सरकार द्वारा संचालित त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने को लेकर आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार इन दिनों विवादों में हैं। असल में त्यागराज स्टेडियम में एथलीटों को ट्रेनिंग हर दिन जल्दी छोड़ने के लिए कहा जा रहा था, ताकि दिल्ली के प्रधान सचिव (राजस्व) संजीव खिरवार अपने कुत्ते को वीआईपी तरीक से टहला सके। इस खबर के सामने आने के बाद आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू धुग्गा का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया है। इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया यूजर IAS कपल पर मजे ले रहे हैं।
Recommended Video

अब IAS पति-पत्नी में हो गई इतनी दूरी
गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा गुरुवार (26 मई) को देर रात जारी एक आदेश में कहा गया है कि संजीव खिरवार को लद्दाख स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं संजीव खिरवार की पत्नी रिंकू धुग्गा, जो दिल्ली में एक आईएएस अधिकारी हैं, को भी अरुणाचल प्रदेश में स्थानांतरित कर दिया गया है। बता दें कि संजीव खिरवार दिल्ली सरकार के प्रशासन के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से हैं।

'बेचारा कुत्ता, कंफूज्ड है, जाए कहां...?'
स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले आईएएस कपल के तबादले के बाद सोशल मीडिया यूजर काफी मजे रहे हैं और मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''साहबजी लद्दाख सिधारे, मैडमजी चहुंचीं अरुणाचल। कुक्कुरजी पूंछे अब हम कहां जाएं...।'' एक मीम पर लिखा है, ''बेचारा कुत्ता पूछ रहा है कि कहां जाऊं लद्दाख या अरुणाचल...।'' लोकेश शर्मा नाम के एक ट्विटर यूजर ने कहा, ''वह एथलीटों को त्यागराज स्टेडियम का उपयोग करने से कैसे रोक सकता है?"

'IAS के कुत्ते का जीवन भी शानदार है...'
आईएएस अधिकारी और उनकी पत्नी के कुत्ते के साथ घूमने की एक तस्वीर और वीडियो वायरल होने के बाद लोग एक से बढ़कर एक मीम शेयर कर रहे हैं। हर्ष नाम के एक ट्विटर यूजर नेकहा, "अगर आप एक आईएएस अधिकारी के कुत्ते हैं तो यह कुत्ते का जीवन भी शानदार है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, ''तो त्यागराज स्टेडियम अब दिल्ली के प्रधान सचिव के लिए डॉग वॉकिंग पार्क है। स्टेडियम में पालतू जानवरों की अनुमति कैसे है? खिलाड़ियों को उनके अभ्यास में क्यों बाधित किया जाता है? यह कैसा अधिकार है?''

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #WhereWillTheDogGo
ट्विटर पर हैशटैग #WhereWillTheDogGo वायरल हो रहे हैं। एक फेसबुक यूजर ने लिखा, ''वह बेवकूफ आईएएस है, जो सोचता है कि भारत अभी भी बाबू शासन के अधीन है। उनके जैसे लोगों को सिस्टम से बाहर कर देना चाहिए। संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू धुग्गा द्वारा त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं के दुरुपयोग के संबंध में एक समाचार रिपोर्ट के कुछ घंटों बाद, एमएचए ने एजीएमयूटी कैडर के दोनों आईएएस अधिकारियों संजीव खिरवार को दिल्ली से लद्दाख और रिंकू धुग्गा को अरुणाचल प्रदेश में स्थानांतरित कर दिया है।''

जानिए कौन हैं आईएएस संजीव खिरवार
संजीव खिरवार दिल्ली सरकार के प्रशासन के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से हैं। 1994 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी, उन्हें दिल्ली में प्रधान सचिव (राजस्व) और संभागीय आयुक्त के रूप में तैनात किया गया था। जिला मजिस्ट्रेट और उप-मंडल मजिस्ट्रेट मंडल आयुक्त को रिपोर्ट करते हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार में पर्यावरण सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला है।

IIT दिल्ली से पढ़े हुए हैं आईएएस संजीव खिरवार
आईएएस संजीव खिरवार टेनिस खेलने के शौकीन हैं। संजीव खिरवार ने आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बी टेक और अर्थशास्त्र में एमए किया है। उन्होंने 1994 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू धुग्गा से शादी की है, जो सचिव, भूमि और भवन, दिल्ली सरकार हैं। 2018 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव के रूप में संजीव को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था। पिछले कुछ वर्षों में वे पर्यावरण, सामान्य प्रशासन और राजस्व विभागों में तैनात रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications