‘भैया हाथ टूट जाएगा, मर जाएंगे’,मोबाइल छीनने के चक्कर में बुरा फंसा Snatcher, Viral Video देख नहीं रुकेगी हंसी
Live Snatcher Viral Video Bhagalpur Train News: कल्पना कीजिए कि आप ट्रेन में हैं और अचानक कोई खिड़की से आपका फोन छीनने की कोशिश करता है। आप मदद के लिए चिल्लाते हैं, लेकिन तब तक चोर भाग जाता है। आपके दिल पर क्या बीतेगी। वहीं जब वह पकड़ में आ जाए तो आप क्या करेंगे।
बिहार के भागलपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां चलती ट्रेन से एक 'झपटमार' को मोबाइल छीनना महंगा पड़ गया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि चोर कैसे मिन्नते कर रहा है, भैया हाथ टूट जाएगा, छोड़ दीजिए मर जाएंगे।

चोर को करीब एक किलोमीटर तक ट्रेन से लटकाए रखा गया। वायरल वीडियो से पता चलता है कि जेबकतरे ने चलती ट्रेन से एक यात्री का फोन चुराने की कोशिश की। उसने सही मौके का इंतजार किया और ट्रेन चलने लगी तो खिड़की के अंदर से फोन छीनकर भागने की योजना थी, जो कि कामयाब नहीं हो पाई।
ट्रेन के अंदर बैठे यात्री ने तेजी से काम किया और भागने से पहले उसका हाथ कसकर पकड़ लिया। जैसे ही ट्रेन चलने लगी, चोर ने पाया कि उसका हाथ खिड़की के अंदर पकड लिया गया है। यात्री ने इस स्थिति का फ़ायदा उठाते हुए उसे कई बार थप्पड़ मारे और उसे मज़बूती से पकड़ कर रखा। यह ट्रेन अपनी चल रही थी, चोर बाहर लटका हुआ था।
इस वीडियो ने ऑनलाइन काफ़ी ध्यान आकर्षित किया है, हालांकि वनइंडिया हिंदी ने इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। यह वीडियो से पता चलता है कि परिस्थितियाँ कितनी जल्दी बदल सकती हैं और कैसे जल्दी सोचने से कई बार अपराधियों पर भी नकेल कसी जा सकती है।
यह घटना ट्रेनों में चोरी के खतरों को उजागर करती है और यह भी कि कैसे यात्री कभी-कभी अपनी त्वरित सूझबूझ से चोरों को मात दे सकते हैं। हालांकि ऐसी घटनाएं बहुत कम होती हैं, लेकिन यात्रा के दौरान सतर्क रहने के महत्व को उजागर करती है। लोगों को इस घटना से सीख लेनी चाहिए कि ट्रेन के अंदर सतर्कता से सफर करने की ज़रूरत है।












Click it and Unblock the Notifications