एक सांप ने निगला साबुत चिमटा, देखिए क्या हुआ अंजाम
नई दिल्ली। हो सकता है आपको भूखे सांप को सामने से देखने का बहुत ही कम मौका मिला हो। ऑस्ट्रेलिया में भूखे सांप की रोंगटे खड़े करने वाली एक वीभत्स घटना सामने आई है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में एक सांप किचन में इस्तेमाल होने वाले चिमटे को साबुत निगल गया। यह वाकई उसके लिए बड़ा पीड़ादायक था। हालांकि उसके गले में फंसे चिमटे को एक शख्स ने बेहद सावधानी से निकालकर बाहर किया। अगर आप कमजोर दिल के हैं तो इस घटना का वीडियो न देखें।

सांप के जबड़ों में फंस गया था चिमटा
यह नजारा वाकई किसी के लिए भी रौंगटे खड़े कर देने वाला हो सकता है। जिस समय सांप इस चिमटे को निगल रहा था उस समय वहां खड़े लोग भी इसे देखकर काफी डर गए थे। जब सांप ने आधा चिमटा निगल लिया ताे एक शख्स ने उसे निकालने की काेश्िाश्ा की। जो शख्स सांप के मुंह से चिमटा निकाल रहा था उसने बताया कि सांप के जबड़ों में चिमटा फंस गया था।
शख्स ने दिखाई बहादुरी और निकाल लिया चिमटा
उन्हें डर इस बात का था कि चिमटा निकलते ही कहीं सांप उल्टा डंस न ले। इस बीच लोग उसको सावधान रहने की हिदायत भी दे रहे थे। जिस शख्स ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है उसने भी हिदायत दी है कि 'संवेदनशील' इस वीडियो को न देखें। वीडियो में देख सकते हैं कि उसके मुंह से चिमटा निकालने में काफी दिक्कत हो रही थी। वह धीरे-धीरे करके चिमटे को सांप के गले से निकाल रहे हैं। जिससे समझ सकते हैं कि वो कितने कष्ट में है। वाकई आप कष्ट में हैं तो थोड़ा संभल जाएं इसे देखने के पहले।












Click it and Unblock the Notifications