जब चलती ट्रेन में आया अजगर, यात्रियों में मचा हड़कंप
मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहां कुछ यात्री काइमा से सिडनी ट्रेन से जा रहे थे। शाम करीब 6.54 बजे यात्रियों ने ट्रेन के अंदर एक अजगर को देखकर चौंक गए।
सिडनी। सांप का जिक्र आते ही शायद ही कोई शख्स होगा जो परेशान नहीं होगा। सांप ऐसा जीव है जिसे चाहे दिन हो या रात, अगर कोई शख्स देखता है तो डरे बिना नहीं रह सकता है। वहीं अगर बात अजगर की हो हर कोई कांप जाए। आमतौर पर सांप जंगली इलाकों या फिर बाग-बगीचों में नजर आते हैं लेकिन अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हों और वहां सांप नहीं बल्कि अजगर आ जाए तो आपका हाल क्या होगा? ऐसा ही वाक्या सामने आया है...आगे पढ़िए कहां का है ये मामला...

सिडनी स्टेशन पर अजगर को अधिकारियों ने पकड़ा
मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहां कुछ यात्री काइमा से सिडनी ट्रेन से जा रहे थे। शाम करीब 6.54 बजे यात्रियों ने ट्रेन के अंदर एक अजगर को देखकर चौंक गए। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर ये अजगर कहां से आया। ये अजगर ट्रेन में सामान रखने वाली एक रैक पर लिपटा हुआ था। तुरंत ही यात्रियों ने अजगर के ट्रेन में होने की सूचना ट्रेन अथॉरिटी को दी। साथ ही उन्होंने सहायता भी मांगी।

करीब 90 मिनट गुजरने के बाद ट्रेन अथॉरिटी की ओर से उन्हें सहायता मिली जब ट्रेन सिडनी के सेंट्रल स्टेशन पहुंच गई। रात करीब 9 बजे सिडनी स्टेशन पहुंचने के बाद अजगर को ट्रेन से बरामद किया गया। ये अच्छा रहा कि अजगर ने किसी को हानि नहीं पहुंचाई। ये अजगर ज्यादा बड़ा नहीं था। हालांकि जिस कोच में ये था उसमें मौजूद यात्री काफी डरे हुए जरूर थे।












Click it and Unblock the Notifications