VIDEO : चलती कार की विंडशील्ड पर आया सांप, यूजर बोले- Snake को कार की सवारी का शौक
हाईवे पर चलती कार की विंडशील्ड पर सांप दिख जाना खौफ पैदा कर सकता है। 'डर के आगे जीत है...' स्लोगन को प्रूव करते हुए एक महिला ने धड़कनों को थाम देने वाला वीडियो शूट किया है।
कंसास (अमेरिका), 17 जुलाई : अगर गाड़ी ड्राइव करते समय आपकी विंडशील्ड पर सांप (snake on car windshield) दिख जाए तो आप क्या करेंगे ? आम तौर पर सांप का नाम लेते ही सिहरन पैदा होने लगती है, ऐसे में हाईवे पर चलती कार की विंडशील्ड पर सांप दिख जाना खौफ पैदा कर सकता है। ऐसी स्थिति में भी धड़कनों को थाम कर वीडियो शूट करना रोमांचक अनुभव है। एक महिला ने कार की विंडशील्ड पर अचानक आए सांप की वीडियो शूट की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। (फोटो / वीडियो सौजन्य- ट्विटर @TheSun)

विंडशील्ड पर अचानक दिखा सांप
हाईवे पर कार ड्राइव करते समय अमेरिका के कंसास में रहने वाली महिला विकी रुहल का सामना सांप से हुआ। कार ड्राइव करते समय विकी अकेली थीं। कंसास के हचिंसन में हाईवे पर जाते समय कार पर सांप के बारे में विकी रुहल बताती हैं कि कंसास हाईवे पर गाड़ी चलाते समय अचानक उन्हें अपनी विंडशील्ड पर एक सांप देखा।

ड्राइवर साइड वाली मिरर से लटकता सांप
रूहल बताती हैं कि ड्राइवर साइड वाली मिरर से लटकते सांप का वीडियो कैप्चर करने के दौरान एक पल को ऐसा लगा मानो सांप उन्हें घूर रहा हो। उन्होंने बताया, वे आगे नहीं बढ़ना चाहती थीं। गर्मी में हाईवे के किनारे फंसने से डर लग रहा था। ऐसी स्थिति में नहीं पता था कि क्या करना है ?

कार दुर्घटना की आशंका
बकौल विकी रूहल, उनका फोकस बस इस बात पर था कि कार दुर्घटनाग्रस्त न हो जाए। वे कार को सीधा ड्राइव करने पर केंद्रित कर रही थीं। रूहल बताती हैं कि वे इतनी डरी हुई थीं कि वे कार पार्क करने के बाद बाहर निकलना भी भूल गईं।

कभी न भूलने वाला एक्सपीरियंस
फॉक्स 23 की रिपोर्ट में रूहल ने बताया, "मैं डर गई थी, आतंकित थी।" उन्होंने कहा कि वे कहां जा रही हूं, ये भी याद नहीं रहा ? विंडशील्ड पर सांप की घटना के बारे में रूहल कहती हैं कि ड्राइविंग करते समय मिला ऐसा एक्सपीरियंस कभी नहीं भूल सकेंगी।

सांप की बुलस्नेक प्रजाति
रूहल बताती हैं कि हाईवे पर ड्राइविंग खत्म होने के बाद उन्होंने गाड़ी पार्क की। कार खड़ी करने के बाद सांप चुपचाप गाड़ी से उतरा और दूर चला गया। सांप की प्रजाति और इससे नुकसान की आशंका पर फॉक्स 23 की रिपोर्ट में कहा गया, वीडियो में दिख रहा सांप एक बुलस्नेक लग रहा था, जो जहरीला नहीं होता। ये बात तुलसा रेप्टाइल रेस्क्यू के जोनाथन गिब्सन के हवाले से कही गई।
यहां देखें वीडियो--
प्रेमी जोड़े की चलती कार पर सांप से सिहरन
बता दें कि इससे पहले जनवरी, 2021 में लगभग इसी तरह का एक और वीडियो ऑस्ट्रेलिया से सामने आया था। दी डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक व्यस्त सड़क पर सवारी के दौरान एक कार की सामने वाली मिरर पर अचानक सांप आ गया।

सांप को कार की सवारी का शौक !
सोशल मीडिया पर वायरल ऑस्ट्रेलिया वाली वीडियो के कमेंट्स में लोग ड्राइवर की प्रशंसा करते दिखे थे। राचेल पेस (Rachael Pace) नाम की महिला ने कार की खिड़की पर सांप की वीडियो शूट की। रिपोर्ट के मुताबिक उनका बॉयफ्रेंड कार ड्राइव कर रहा था। राचेल पेस और उनके बॉयफ्रेंड काइल वेला (Kyle Vella) न्यू साउथ वेल्स में ड्राइव कर रहे थे। (फोटो-वीडियो सौजन्य- फेसबुक @rachaelpace1998)
यहां देखें वीडियो--
यूजर्स के मजेदार कमेंट्स
इस ऑस्ट्रेलियन प्रेमी युगल की कार की विंडशील्ड पर सांप आने के बावजूद दोनों ने कार रोकी नहीं। थोड़ी देर बाद गाड़ी पार्क कर सांप को पास के एक नाले में छोड़ा गया। सोशल मीडिया के मजेदार कमेंट्स में यूजर ने लिखा, सांप को अगले गंतव्य तक जाने के लिए एक सवारी की जरूरत थी।












Click it and Unblock the Notifications