सांप के सिर पर फंसा जूस का कैन, बचाव दल ने तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों से की ये अपील

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसा कुछ देखने को मिलता है, जिससे कोई भी परेशान हो सकता है। जानवरों की बात करें तो कई बार ये असहाय जानवर मदद की गुहार लगाते दिखते हैं। भले ये बेजुबान हों लेकिन ये हमारा फर्ज है कि हम इनकी पुकार सुनें और इनकी मदद करें। अब हाल ही मेंं एक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका सिर एक बोतल के कैन में फंसा हुआ है।

ऑस्ट्रेलियाई साँप पकड़ने वाली ओलिविया डायक्स्ट्रा ने एक खाली रॉकस्टार एनर्जी ड्रिंक कैन में फंसे एक लोलैंड कॉपरहेड साँप को बचाने के बाद जागरूकता फैलाने के लिए फेसबुक का सहारा लिया। उन्होंने रेस्क्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिससे लोगों को घर का वेस्ट फेंकने के महत्व पर जोर भी दिया गया।

Snake

उन्होंने फेसबुक पर लोगों से अपील की है कि कृपया यूज करने के बाद डिब्बों को फेक दे या फिर उन्हें कुचल दें। खुला ना रहने दें। उन्होंने इस तरह की घटनाओं से बचने का लोगों से आग्रह किया। हाल ही में सामने आई दुखद घटना ने डायकस्ट्रा को गैर-जिम्मेदाराना तरीके से फेंके गए डिब्बों के खतरों को उजागर करने के लिए प्रेरित किया।

तस्वीर में सांप के सिर पर कैन फंसा देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में उसी सांप को रेस्क्यू करने की तमाम कोशिशें दिख रही हैं। सौभाग्य से सांप को बचा लिया गया और फिर उसे उसके प्राकृतिक आवास में ही छोड़ दिया गया। सांप को इस तरह से रेस्क्यू करने को लेकर लोग टीम की खूब तारीफ कर रहे हैं।

बताते चलें कि कई बार प्लास्टिक या फिर खाने का कूड़ा जानवरों की जान तक ले लेता है। लेकिन आबादी वाले क्षेत्रों में लोग इस बात को समझ नहीं पाते और फिर जानवर या तो इस कूड़े को खा लेते हैं या फिर इसमें फंसकर उनकी जान ही चली जाती है। हालिया सांप का उदाहरण लोगों को चीखकर ये बात समझा रहा है कि इस तरह से खुले बर्तन या फिर वेस्ट फेंकने से किसी बेजुबान की जान भी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+