'आसमान से गिरा और कंधे पर अटका', खेत पर काम कर रही महिला के ऊपर गिरा सांप, बताई दर्दनाक कहानी
एक 64 साल की महिला जब अपने यार्ड में काम कर रही थी तो अचानक ऊपर से उसपर सांप गिर गया।
मिसेज जॉन्स के हाथ के ऊपर सांप गिरने के बाद वो काफी घबरा गई थीं। उन्होंने अपने हाथों को हिलाकर उसे हटाने की कोशिश की लेकिन वो ऐसा कर भी नहीं सकी।

मैं चिल्लाने लगी और...
न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करते हुए महिला ने कहा कि मैं अचानक चिल्लाने लगी और अपना हाथ झटक रही थी ताकि वो सांप नीचे गिर जाए। मैं कह रही थी कि जीजस मेरी मदद करो। मेरी मदद करो प्लीज। सांप ने मेरे हाथों पक तकड़ी पकड़ बना रखी थी और मैं हवा में अपना हाथ बस झटक रही थी।
महिला से भिड़ा बाज
इस सांप को एक बाज ने अपने मुंह में पकड़ा था, जो आसमान में उड़ते उड़ते उसके मुंह से छूट गया और मेरे ऊपर आ गया। महिला ने बताया कि इसके बाद बाज महिला के शरीर में घाव देकर सांप को वापस छुड़ाने की कोशिश करने लगा।
बार-बार हमला करने लगा
सीबीएस न्यूज को महिला ने बताया कि बाज मेरे चेहरे पर हमला कर रहा था। उसने मेरे चश्मे पर भी कई बार वार किया। मैं उसे छुड़ाने की बार-बार कोशिश कर रही थी लेकिन वो बस वार किए जा रहा था। सांप मेरे हाथ में लटका हुआ था।
महिला के कंधे पर गिरा सांप
दरअसल, सांप एक भूरे और सफेद रंग के बड़े से बाज का शिकार था, जिसे बाज ने गलती से उड़ते-उड़ते गिरा दिया। बाज के मुंह से छूटकर सांप महिला के कंधे पर जा गिरा। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बाज ने उसका बांह पर भी वार कर रहा था। वो अपना शिकार वापस लेना चाह रहा था। एक वक्त तो ऐसा था कि बाज ने उनकी बांह को पकड़कर हवा में ही झटक दिया। वो अपना खाना वापस लेने के लिए उनपर हमला किए जा रहा था।
अस्पताल पहुंची महिला
आकिरकार सांप महिला की बांह से छूट गया और महिला को उसके पति ने फिर अस्पताल पहुंचाया। महिला के शरीर पर कई कट्स और घाव हो रखे थे। महिला के चेहरे पर भी हमले के निशान थे और चश्मे पर भी स्क्रैच लगा हुआ था। महिला ने इस हादसे को बेहद दर्दनाक बताया। उसने कहा कि उसे लगा कि वो मरने वाली है। इस हादसे के बाद उसे सोने में भी परेशानी हो रही है।
क्या बोली महिला?
महिला ने कहा कि उसके लिए ये वाकया नया नहीं था। उसने पहले भी बाज के हमले को देखा है। महिला बोली कि बाज को सांप उठाते मैंने पहले भी देखा है। वे ऐसा ही करते हैं। इसी तरह वे अपने शिकार को मारते हैं। महिला ने आखिर में कहा कि वो इस हादसे को मरते दम तक नहीं भूलने वाली।












Click it and Unblock the Notifications