अजगर को निगल गया ये खतरनाक सांप, X-ray में दिखीं सांप के पेट में हड्डियां, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

अजगर को निगल गया ये खतरनाक सांप, X-ray में दिखीं सांप के पेट में हड्डियां, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली, 25 अगस्त: इंटरनेट पर आपको कुछ ऐसी कहानियां पढ़ने और सुनने को मिल जाती हैं, जो इतनी असामान्य होती हैं या तो कुछ इतनी विचित्र होती हैं कि लोगों को हैरान कर देती हैं। ऐसा ही एक किस्सा हाल ही में फ्लोरिडा के मियामी जू ने शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मियामी चिड़ियाघर ने अपने फेसबुक पोस्ट पर बताया कि एक सांप दूसरे को कैसे खा रहा है। हालांकि इस बात ने लोगों को हैरान कर दिया है। यह अजगर को खाने वाले सांप का एक्स-रे है।

लोग हैरान हैं कि विशाल अजगर को सांप कैसे निगल गया

लोग हैरान हैं कि विशाल अजगर को सांप कैसे निगल गया

अजगर यानी पाइथन दुनिया के सबसे विशाल सापों में से एक माना जाता है। अगर कोई भारी-भरकम सांप इसे खा जाए या निगल जाए, तो हर कोई इसे सुनकर हैरान हो जाएगा। फ्लोरिडा में एक कॉटनमाउथ सांप ने एक ट्रैकर वाले अजगर को खा लिया है। हाल ही में मियामी चिड़ियाघर ने ट्रैकर का पता लगाने की कोशिश करते हुए आश्चर्यजनक खोज की है। इसने फेसबुक पर अजगर के साथ सांप के पेट के अंदरूनी हिस्से का एक्स-रे भी पोस्ट किया है।

सांप ने कैसे खाया अजगर को

सांप ने कैसे खाया अजगर को

एक्स-रे की रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि बर्मीज अजगर को देशी सांप ने पहले पूंछ की ओर से खाया था। मियामी जू ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, ''आपने बॉबकैट समाचारों के बारे में तो सुना ही होगा, जो एवरग्लेड्स में एक आक्रामक बर्मी अजगर से अंडे चुराने और खाने का दस्तावेज था। लेकिन ये सिर्फ एकमात्र देशी प्रजाति नहीं है, जो वापस लड़ रही है।''

'अजगर की रीढ़ की हड्डी देख सकते हैं...'

'अजगर की रीढ़ की हड्डी देख सकते हैं...'

अपने पोस्ट में आगे मियामी जू ने बताया, ''एक अजगर जिसका ट्रैकिंग ट्रांसमीटर चिड़ियाघर मियामी में सर्जनों द्वारा प्रत्यारोपित किया गया था, हाल ही में एक अन्य सांप द्वारा खाया गया पाया गया था। यह एक देसी कॉटनमाउथ, जिसे वाटर मोकासिन भी कहा जाता है। आप इस एक्स-रे या रेडियोग्राफ पर कॉटनमाउथ के अंदर अजगर की रीढ़ और ट्रांसमीटर देख सकते हैं। जिसे चिड़ियाघर मियामी के पशु अस्पताल में लाया गया था।'' कॉटनमाउथ सांप ने 43 इंच लंबा था और उसने 39 इंच के बर्मी अजगर को खा लिया था।

वायरल हो गई ये पोस्ट

वायरल हो गई ये पोस्ट

फेसबुक पोस्ट किए जाने के बाद ये पोस्ट वायरल हो गया है, जिसे सैकड़ों लाइक्स मिले हैं। इसे 1200 लोगों ने भी शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा, "वह क्षण जब आपको पता चलता है कि आपका अजगर एक कॉटनमाउथ के अंदर है।''

वहीं एक फेसबुक यूजर ने लिखा, ''चिड़ियाघर मियामी कमाल है। जब हम मियामी में रहते थे तो हम चिड़ियाघर अक्सर जाया करते थे। वहीं एक ने लिखा, ''वाह, यह सांप तो बहुत पागल है।'' वहीं एक ने लिखा, बहुत बढ़िया, लेकिन पागल। एक यूजर ने लिखा, ये पाइथन कितना बड़ा था, कोई बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+