चमत्कार! जंगल में महिला को जहरीले सांप ने काटा, 7 घंटे तक लड़ती रही 'जंग', ऐसे बची जान
नई दिल्ली, 1 मई: सांपों की ज्यादातर प्रजातियां जहरीली होती हैं। उनका जहर इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि उसके एक डंक से कुछ ही मिनटों में इंसान की मौत हो जाती है। हालांकि अब मेडिकल साइंस ने काफी ज्यादा तरक्की कर ली है, जिस वजह से ज्यादातर सांपों के एंटीडोट्स तैयार कर लिए गए हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला जहरीले सांप का शिकार बनने के बाद 7 घंटे तक जिंदा रही। फिर डॉक्टरों की टीम ने उसको बचा लिया।

शहर से 300KM की दूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 36 वर्षीय मेगन ब्रौवर अपने पति और बेटे के साथ करिजिनी नेशनल पार्क में थीं। इस जगह से सबसे करीब शहर भी 300 किमी दूर है। मेगन अपने परिवार के साथ पार्क में पैदल यात्रा कर रही थीं, तभी अचनाक से उनको एक जहरीले सांप ने डंक मार दिया। इसके बाद वो तेज से चिल्लाने लगीं। उनको और उनके पति को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें? वहां पर कोई भी मदद करने वाला शख्स नहीं था।

डॉक्टर ने की थोड़ी मदद
वहीं दूसरी ओर अगर शहर से किसी रेस्क्यू टीम को बुलाया जाता तो भी उसमें घंटों का वक्त लगता, ऐसे में मेगन की जान जा सकती थी। इस मुश्किल वक्त में भी पति-पत्नी ने हार नहीं मानी। सौभाग्य से उस इलाके में एक ऑफ ड्यूटी डॉक्टर मौजूद था लेकिन उसके पास एंटीडोट नहीं था, फिर भी उसने तुंरत घाव पर पट्टी की। इसके बाद उन्होंने अपना सैटेलाइट फोन निकाला और आपातकालीन सेवाओं को मैसेज भेजा। रेस्क्यू टीम तो तैयार खड़ी थी, लेकिन उसको इस बात की आशंका थी कि महिला को निकालने में ज्यादा देर ना हो जाए। ऐसे में उसकी जान जा सकती थी।

संकरे रास्तों से निकाला गया
महिला के पति ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जैसे ही सांप ने हमला किया सभी जोर से चिल्लाए। उनको लग रहा था कि वो उन पर भी हमला करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आपातकालीन सेवाओं तक मैसेज पहुंचाने में 1 घंटे का समय लग गया, क्योंकि सैटेलाइट फोन काम नहीं कर रहा था। बाद में रेस्क्यू टीम वहां पहुंची और 7 घंटे में उनको नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। टीम को दर्जनों चट्टानों से घिरे संकरे रास्ते से गुजरना पड़ा। इसके अलावा उन्होंने पानी के तीन पूलों की भी पार किया।

महिला लड़की रही मौत से 'जंग'
इस पूरी घटना में सबसे ज्यादा तारीफ महिला की हो रही है। आमतौर पर सांप कांटने के बाद लोगों का बीपी बढ़ जाता है या फिर उनको डर से दिल का दौरा पड़ता है, लेकिन मेगन ब्रौवर ने हार नहीं मानी। उनका शरीर खतरनाक सांप के जहर से लड़ता रहा। जहर की असर की वजह से उनको दिक्कत हो रही थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उन्होंने खुद को होश में रखा। बाद में उन्हें एंटीडोट देकर बचा लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications