Smart Cap कैप के आगे 50 डिग्री टेंप्रेचर भी बेअसर! दोपहर में भी काम कर सकेंगे किसान
लगातार बढ़ते धरती के तापमान का कई कार्य क्षेत्रों पर असर हो रहा है। कृषि या फिर क्षेत्रों में काम करने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए चिलचिलाती धूप हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है। लेकिन हाल के कुछ वर्षों में गर्मी के दिनों में साल दर साल तापमान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब भीषण गर्मी के बीच दोपहर के वक्त कृषि कार्य बाधित ना हो इसको लेकर साइंटिस्ट्स लंबे समय से शोध कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल एक शख्स ने एक स्मार्ट कैप विकसित की है, जिससे पहने के बाद गर्मियों को दिनों में भी धूप का असर नहीं होगा।
इस साल भीषण गर्मी के बीच दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भीषण गर्मी के मौसम के कारण पूरे देश में लू चल रही है, जिससे कई लोगों की मौत हो गई है। भारत के कुछ क्षेत्रों में बारिश के बावजूद, अन्य हिस्सों में लोग तापमान गिरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैदानी इलाकों में लू की स्थिति के चलते दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा रहता है।

इस बीच किसानों के लिए खेतों काम करना भी एक बड़ी चुनौती है। किसानों के बारे में सोचें, जो फसल उगाने के लिए धूप में कड़ी मेहनत करते हैं। किसानों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें न केवल लगातार गर्मी और दोपहर की लू का सामना करना पड़ता है, बल्कि अत्यधिक गर्मी के कारण उनकी कुछ फसलें भी मर जाती हैं।
ऐसे में नदिया जिले के एक युवक ने किसानों के लिए एक स्मार्ट टोपी का आविष्कार किया है। जिसे पहनकर किसान चिलचिलाती धूप के बीच भी खेतों में काम कर सकते हैं।
स्मार्ट कैप में क्या है खास?
स्मार्ट हैट में चार हाईस्पीट छोटे पंखे लगाए गए हैं जो सौर ऊर्जा से चलते हैं। इसके अलावा, इसमें एक रेडियो एफएम है जो उन्हें खेत में कड़ी मेहनत करते समय मौसम की खबरों के बारे में अपडेट रखेगा। कैप में एक टॉर्च भी लगी है, जिससे किसान रात के वक्त भी खेतों की रखवाली करने वक्त देख सकेंगे।
टोपी का आविष्कार करने वाले शुबमोय बिस्वास बोगुला के रहने वाले हैं। उनका मानना है कि ये कैप किसानों के लिए ही धूप में काम करने वाले श्रमिकों के लिए भी उपयोगी है। बता दें कि नादिया जिले में, कई किसानों ने पहले से ही टोपी का उपयोग करना शुरू कर दिया है और दावा किया गया है कि स्मार्ट कैप से धूप में काफी राहत मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications