बच्चों के साथ इस तरह रहने से मजबूत होता है बॉन्ड, सिंगल मॉम की कहानी सुनकर हो जाएंगे भावुक

बर्नी वॉटकिन्स नाम की महिला का कहना है कि उनके बच्चे उनके साथ ही सोते हैं। बर्नी कहती हैं कि ये चीज उनके बॉन्ड को अच्छा बनाए रखती है।

Single Mother

कहते हैं मां के प्यार से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। मां के लिए बच्चे हमेशा छोटे ही रहते हैं फिर चाहे वे कितने ही बड़े क्यों ना हो जाएं। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी ही मां की, जिनके बच्चे काफी बड़े हो चुके हैं लेकिन उनके लिए वे अभी तक दुधमुंहे बच्चों की ही तरह हैं। ये महिला आज तक अपने बच्चों के साथ तभी से सोती हैं, जबसे ये पैदा हुए हैं। महिला के इन बच्चों की उम्र 10 और 12 साल के हैं। इसके पीछे का कारण भी खुद महिला ने स्पष्ट किया है।

अभी तक साथ सोते हैं बच्चे

अभी तक साथ सोते हैं बच्चे

39 साल की बर्नी वॉटकिन्स का कहना है कि बच्चे अभी तक उनके साथ सोते हैं, यही कारण है कि वे एक दूसरे के इतने करीब हैं। परिवार दो मैट्रेस लगाकर एक किंग साइज बेड पर सोता है और ये चीज उन्हें बेहद खुशी देती है।

मां के साथ ही सोते हैं दोनों बच्चे

मां के साथ ही सोते हैं दोनों बच्चे

'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, महिला की 10 वर्षीय बेटी का नाम फ्रेंकी है और 12 वर्षीय बेटे का नाम कैडेन। महिला एक मेट्रेस पर बेटी के साथ सोती है, क्योंकि कैडेन को रात को इधर उधर मुड़ने की आदत है। सिंगल मदर बर्नी को अपने बच्चों की पसंद और नापसंद का अच्छी तरह से पता है।

जन्म से ही साथ रहते हैं बच्चे

जन्म से ही साथ रहते हैं बच्चे

हालांकि, दोनों ही बच्चों के पास अपने कमरे और बेड्स हैं, लेकिन बर्नी का कहना है कि हर रात बच्चों को अपनी मां के पास ही सोना पसंद है। बर्नी स्पेन के ग्रेनाडा में रहती हैं। लेकिन मूल रूप से वे चाइल्डवॉल लिवरपूल से हैं। वे कहती हैं कि जब मेरे बच्चे नवजात शिशु थे, तभी से हम साथ में रहते हैं और मैं उन्हें कमरे में अलग नहीं छोड़ना चाहती थी।

खाना साथ में नहीं खा पाते इसलिए...

खाना साथ में नहीं खा पाते इसलिए...

बर्नी आगे कहती हैं कि वे जब चाहें रुक सकते हैं और अपने कमरे में ही सो सकते हैं। लेकिन वे हमेशा साथ में सोना ही पसंद करते हैं। हम आमतौर पर खाना साथ में नहीं खा पाते और यही कारण है कि सोने का समय साथ में रखते हैं।

लोगों की बातों से नहीं पड़ता फर्क

लोगों की बातों से नहीं पड़ता फर्क

महिला का कहना है कि लोग कहते हैं कि अगर हम ऐसा करना जारी रखेंगे, तो वे बड़े होकर डिपेंडेंट हो जाएंगे। लेकिन मामला इसके बिल्कुल उलट है। बर्नी का कहना है कि साथ सोने से पूरे दिन में कम से कम एक बार का समय उन्हें ऐसा मिलता है, जब वे साथ में टाइम बिता सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+