बॉयफ्रेंड की वजह से सिंगर ने रातभर रोके रखी Fart, हालत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, 21 मार्च: हाल ही में ब्राजील की एक सिंगर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब थी, लेकिन जब डॉक्टरों ने जांच की तो वो हैरान रह गए। उनको कोई बीमारी नहीं थी, बस उन्होंने काफी देर तक अपनी फार्ट को रोके रखा था, जिस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई।

फैन्स को खुद बताया
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक विवियन डी क्विरोज परेरा, जिन्हें पोका के नाम से जाना जाता है, वो ब्राजील की बहुत बड़ी सिंगर हैं। वो टिकटॉक पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने खुद अपने फैन्स को अस्पताल में भर्ती होने की खबर दी और उसकी वजह भी बताई। जिसे सुनकर सबकी हंसी छूट पड़ी।

अब हालत सही
27 वर्षीय पोका के मुताबिक वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ थीं। जिस वजह से वो काफी देर तक फार्ट नहीं कर पाईं। गैस नहीं पास होने की वजह से उनके पेट में दर्द शुरू हो गया। उनको लगा कि कुछ देर में सही हो जाएगा, लेकिन दर्द बढ़ता गया। वो सुबह 5.30 पर उठीं और अस्पताल गईं। वहां पर इलाज के बाद उनको राहत मिली। उन्होंने एक दूसरे वीडियो में बताया कि अब वो ठीक हैं।

फैन्स से की ये अपील
पोका ने 2012 में एमसी पोकाहोंटस के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। अब उन्होंने अपने फैन्स खासकर लड़कियों से फार्ट नहीं रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फार्ट करने में लोग शर्माते हैं, लेकिन जब वो रात को अपने बॉयफ्रेंड के साथ अस्पताल गईं तो ये और ज्यादा शर्मनाक था। ऐसे में अब वो फार्ट करने में नहीं शर्माएंगी।

ये एक्ट्रेस बेचती है अपनी फार्ट
वहीं कुछ दिनों पहले एक और अजीब मामला सामने आया था, जहां एक अमेरिकी टीवी एक्ट्रेस ने अपनी फार्ट बेचकर एक हफ्ते में 38 लाख रुपये कमाए थे। वो कांच के जार में अपनी फार्ट को बेचती थी, जिसको खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग दिलचस्पी दिखाते थे। बाद में वो लालच करने लगीं, ज्यादा फार्ट की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में डॉक्टरों ने बताया था कि उनको हार्ट अटैक आया था।












Click it and Unblock the Notifications