101 करोड़ रुपए के शेयर होल्डर हैं सिंपल से दिखने वाले ये बाबा! जानिए हर साल का मुनाफा
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है। इन दिन एक साधारण सा बुजुर्ग शख्ख का वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने पास करोड़ों रुपए कीमत के शेयर होने की बात कहता नजर आ रहा है।
लोग कहते हैं कि सादगी एक विकल्प है। यह बुजुर्ग उसको चरितार्थ करना नजर आ रही है। वीडियो में सिर्फ हाफ पैंट पहने बुजुर्ग एक युवक से अपने पास मौजूद 101 करोड़ रुपए की कीमत के शेयरों को लेकर बात करते नजर आ रहा है।

इतनी धन-दौलत के बावजूद बूढ़े व्यक्ति के सरल व्यवहार और सरल जीवन ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। ट्विटर पर राजीव मेहता नाम के यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। राजीव ने लिखा कि, जैसा कि कहा जाता है, निवेश में, आपको एक बार भाग्यशाली होना होगा। उनके पास 80 करोड़ रुपये के एलएंडटी के शेयर, 20 करोड़ रुपये के अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर, 1 करोड़ रुपये के कर्नाटक बैंक के शेयर शेयर हैं। अब भी एक साधारण जीवन जी रहे हैं।
शख्स ने बताया कि, इससे उस हर साल शुद्ध मुनाफे के तौर पर 6 लाख रुपए मिलते हैं। वायरल वीडियो में बुजुर्ग अपने घर के पास खड़े नजर आ रहे हैं। उनका घर साधारण सा है। वह अपने घर के बाहर आराम से बात करते नजर आ रहे हैं।
हालाँकि, कुछ लोगों ने बुजुर्ग द्वारा बताई गई शेयरों की संख्या की सटीकता पर सवाल उठाया। वायरल हो रहे इस वीडियो पर कैपिटल माइंड के संस्थापक और सीईओ दीपक शेनॉय ने कमेंट करते हुए लिखा कि, भाई 27,000 एलएंडटी शेयर 8 करोड़ रुपए हैं। इसी तरह अल्ट्राटेक का 3.2 करोड़, केटीके बैंक के शेयरों की कीमत10 लाख...होगी। यह अभी भी एक अच्छी रकम है। उन्हें और अधिक पावर मिले।"
दीपक ने वीडियो शेयर करने वाले शख्स से बुजुर्ग का चेहरा ब्लर करने की अपील की है। दीपक ने लिखा कि, प्लीज उनका चेहरा ब्लर कर दें, इस तरह की पब्लिसिटी आमतौर पर उनके लिए अच्छी नहीं होती जो बुजुर्ग शख्स अपनी साधारण जिंदगी जी रहे होते हैं।
दीपक शेनॉय द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद रोहित सिंह ने साझा किए गए आंकड़ों में सुधार किया है। उन्होंने हर फिगर के आगे एक जीरो जोड़ दिया था। सही आंकड़े के मुताबिक उनके पास एलएंडटी के 8 करोड़, अल्ट्राटेक के 2 करोड़ और कर्नाटक बैंक के 1 करोड़ कीमत के शेयर हैं। जो कुल राशि 11 करोड़ बनती है।












Click it and Unblock the Notifications