Viral Billboard Ad: 'खाना मांगोगे लंगर देंगे...' ब्लिंकिट के 'दूध देंगे' बिलबोर्ड के सामने खड़ा हुआ शख्स
जोमैटो और ब्लिंकिट के क्रिएटिव बिलबोर्ड कैंपेन में एक सिख व्यक्ति ने भी हिस्सा लिया है, लेकिन एक अलग अंदाज में। शख्स ने दो बोर्ड पकड़े हैं, जिनमें लिखा है कि खाना मांगोगे तो लंगर देंगे।

ब्लिंकिट डिलीवरी एप ने हाल ही में बेहद क्रिएटिव बिलबोर्ड कैंपेन लॉन्च किया है। कुछ ऐसी ही क्रिएटिविटी फूट डिलीवरी एप जोमाटो ने भी दिखाई है। इस बिलबोर्ड में लिखा हुआ है कि दूध मांगोगे दूध देंगे। ऐसे ही न जाने कितने क्रिएटिव बिलबोर्ड कंपनियां बनाती हैं। सड़क पर भी आपने कई तरह के बिलबोर्ड देखे होंगे, जिनमें काफी कुछ लिखा होता है। लेकिन ब्लिंकिट और जोमैटो से भी शानदार एक और बिलबोर्ड चर्चा में है। ये किसी कंपनी का नहीं है, बल्कि एक सिक्ख शख्स ने बनाया है।

जोमेटो को दी टक्कर
कंपनियों के इस कैंपेन में एक सिख शख्स ने भी हिस्सा लिया है, लेकिन कुछ अलग अंदाज में। दरअसल ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि हेमकुंट फाउंडेशन के फाउंडर हरतीरथ सिंह आलूवालिया हैं, जिन्होंने दो यूनीक कार्डबोर्ड पोस्टर बनाए हैं। उन्हें इस पोस्टर के लिए लोगों की तारीफ मिल रही है।
वायरल हुआ शानदार वीडियो
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में हरतीरथ सिंह को दो पोस्टर्स हाथ में लिए देखा जा सकता है। इनमें लिखा है कि ठंड लगेगी कंबल देंगे खाना मांगोगे लंगर देंगे। शख्स जोमेटो और ब्लिंकिट के बिलबोर्ड के ठीक सामने खड़ा है। आस-पास ट्रैफिक लगा देखा जा सकता है।

दिल छूने वाला वीडियो वायरल
कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं, तो कई लोगों को ये बेहद पसंद आ रहा है। फूड डिलीवरी एप के बिलबोर्ड के सामने खड़े होकर अपने कार्ट में जिस तरह के शब्द उन्होंने लिखे हैं, ये वाकई दिल को छू लेने वाले हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लोगों का दिल जीत रहा शख्स
इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि चाहे सीरिया या कोई दूर दराज का युद्ध प्रभावित इलाका हो, गुरू नानक लंगर किसी जाति, लिंग, धर्म और रंग की परवाह किए बिना सभी के लिए हाजिर है। अब वीडियो के साथ-साथ कैप्शन भी लोगों का दिल जीत रहा है।












Click it and Unblock the Notifications