रोज दुकान से सामान चुराता था चूहा, दुकानदार ने बोतल से बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल

कर्नाटक के मैसूर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दुकानदार ने चूहे को सबक सिखाने के लिए उसे बांधकर उसकी पिटाई की। बेजुबान जानवर के साथ किए गए ऐसे बर्ताव की हर जगह निंदा हो रही है। चूहे की गलती केवल इतनी थी कि वो इस दुकानदार का समाना चुराता था।

Recommended Video

    Karnataka shopkeeper ties a mouse to jar and beats him for stealing | वनइंडिया हिंदी

    मैसूर। कर्नाटक के मैसूर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दुकानदार ने चूहे को सबक सिखाने के लिए उसे बांधकर उसकी पिटाई की। बेजुबान जानवर के साथ किए गए ऐसे बर्ताव की हर जगह निंदा हो रही है। चूहे की गलती केवल इतनी थी कि वो इस दुकानदार का समाना चुराता था। जानवरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था ने इस वीडियो को काफी परेशान कर देने वाला बताया है।

    Bizarre

    मैसूर में मेलाहल्ली रामन्ना की दुकान में रोज रात को ये चूहा आता था। चूहे के कारण उसका काफी सामान भी बर्बाद हो गया था। रामन्ना ने चूहे को पकड़ने की कई बार कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुआ। फिर एक दिन चूहा उसके बिछाए जाल में फंस ही गया।

    दुकानदार ने चूहे को रस्सी के सहारे एक बोतल से बांधा। उसने उसके चारों पैरों पर रस्सी बांध दी और उसके बाद एक डंडी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। ये वीडियो दुकानदार के दोस्त ने बनाया है जो वीडियो में हंसता दिख रहा है। एनिमल वेल्फेयर ऑफिसर एंथनी रुबिन ने कहा कि ये बेजुबान जानवरों के साथ टॉर्चर है। 'मेरी समझ नहीं आ रहा है कि दुनिया किस ओर आगे बढ़ रही है। कोई किसी जानवर के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। जानवरों के साथ आप ऐसा बर्ताव नहीं कर सकते हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+