भेड़ों को बचाने के लिए 8 खूंखार भेड़ियों पर टूट पड़ा कुत्ता, सभी को मारकर जंगल में हुआ फरार!

कुत्ता सदियों से इंसान का सबसे बफादार जानवर रहा है। कुत्ता ही इकलौता ऐसा जानवर होता है जो समय पड़ने पर अपने मालिक के लिए अपनी जान भी दे सकता है। अमेरिका के जॉर्जिया स्टेट में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पर एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक की भेड़ों को आठ भेड़ियों से बचाने के लिए अकेला लड़ गया। वह अपने मालिक की भेड़ों को बचाने में भी सफल रहा।

आठों भेड़ियों के बीच करीब आधे घंटे तक भिड़त चली
किसान जॉन विरविलर ने बताया कि, जॉर्जिया शीपडॉग धीरे धीरे ठीक हो रहा है। कैस्पर नाम के इस शीप ड़ग ने अपने मालिक के फार्म पर मौजूद भेड़ों पर हमला करने वाले आठों भेंडियों को मार गिराया था। इस भिंड़त में कुत्ता बुरी तरह घायल हो गया था। 20 महीने का ग्रेट पाइरेनीज़ नस्ल के कुत्ते कैस्पर और आठों भेड़ियों के बीच करीब आधे घंटे तक भिड़त चली। जिसमें उनसे सभी को मार गिराया।

भिड़त के बाद लापता हुआ कैस्पर
हमले में बचने के बाद कैस्पर लापता हो गया था और उसके मालिक ने सोशल मीडिया पर उसे खोजने में मदद मांगी थी। हालांकि कैस्पर कुछ गंभीर चोटों के बाद फार्म पर वापस लौट आया है। किसान ने बताया कि, हमें पता था कि उसे चोट लगी थी क्योंकि हमें उसकी पूंछ और खून और अन्य चीजें मिलीं थी। जिसके बाद हम उसकी सेहत को लेकर चिंतित थे।

कई दिनों बाद वापस फार्म में लौटा
जॉन ने कहा कि जब वह अपने फार्म पर लौटा तो उसकी हालत बहुत बुरी तरह से खराब थी। वह मुझे इस तरह देख रहा था कि,'बॉस, इस तरह से देखना बंद करो कि मैं कितना बुरा दिखता हूं, बस मेरी देखरेख करो। ऐसा लग रहा था कि एक भेड़िये ने उसकी खाल को पकड़ लिया होगा और जिससे उसके शरीर की खाल बुरी तरह से छिल गई। कैस्पर के इलाज के लिए अटलांटा स्थित एक पशु कल्याण संगठन लाइफलाइन एनिमल प्रोजेक्ट ने फंड राइज करने के लिए कैंपेन शुरू किया।

कैस्पर के इलाज के लिए इकट्ठे हुए 15 हजार डॉलर
लाइफलाइन एनिमल प्रोजेक्ट को कैस्पर के लिए करीब 15 हजार डॉलर का चंदा मिला।जो उसके इजाल के लिए जरूरी धनराशि से बहुत अधिक थी। इतना पैसा आने के बाद संगठन ने इस पैसे से अन्य दूसरे जानवरों के इलाज में खर्च करने का फैसला किया है। बता दें कि शीपडॉग कुत्ते की एक नस्ल है। जो पारंपरिक रूप से भेड़ पालन में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इन कुत्तों का इस्तेमाल भेड़ और अन्य पशुओं को स्थानांतरित करने, प्रबंधित करने और नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications