Shamli: घूंघट उठा और उड़ गया 22 साल के दूल्हे अजीम के होश, दुल्हन निकली विधवा सास!

Shamli News: मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में रहने वाले 22 वर्षीय मोहम्मद अजीम के साथ ऐसा धोखा हुआ, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। अजीम की शादी एक 21 वर्षीय युवती से तय हुई थी, लेकिन निकाह के दिन जो दुल्हन बनी वो युवती नहीं बल्कि उसकी 45 साल की विधवा मां थी।

दरअसल, 22 वर्षीय मोहम्मद अजीम का निकाह पिछले हफ्ते शामली (Shamli) जिले की रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती से होना था। अजीम का ऐसा कहना है कि इस निकाह को कराने के लिए उससे पांच लाख रुपए भी लिए गए थे।

shamli Wedding news

हालांकि, यह मामला तब खुला जब निकाह की रस्मों के दौरान मौलवी ने लड़की की जगह उसकी मां का नाम लिया। शक होने पर जब अजीम ने दुल्हन का घूंघट उठाया, तो उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। सामने वो युवती नहीं, बल्कि उसकी मां बैठी थी।

जब अजीम ने इस धोखे का विरोध किया, तो उसके अपने ही भाई और भाभी ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। अजीम का कहना है कि लड़की की मां, भाई और भाभी ने उसे चुप कराने के लिए झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

डर के मारे वह दुल्हन को विदा कराए बिना ही वापस लौट गया और तुरंत थाने में शिकायत दर्ज करवाई। अजीम ने बताया कि यह रिश्ता ईद के दिन उसके भाई और भाभी द्वारा सुझाया गया था।

फाजलपुर की रहने वाली एक युवती से उसकी मुलाकात करवाई गई थी, जो उसे पसंद भी आई। लेकिन निकाह के समय जो कुछ हुआ, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। इस बाबत अजीम ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को लिखित शिकायत दी है।

जिसमें बताया कि वह पांच भाई-बहन हैं। 31 मार्च को ईद वाले दिन उसके भाई व भाभी ने उससे कहा कि उसके निकाह के लिए कंकरखेड़ा के फाजलपुर में एक युवती देखी है। जिसके बाद पीड़ित ने भी युवती से मुलाकात की।

जहां युवक ने युवती को पसंद कर लिया। अब मामला एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के पास पहुंच चुका है, जिन्होंने स्थानीय थाना पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+