OMG: शख्स ने 'झूमे जो पठान' पर किया धांसू डांस, ओरिजनल और डुप्लीकेट में फर्क करना हुआ मुश्किल

शाहरुख खान के फैन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पठान के गाने 'झूमे जो पठान' पर झूमता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर शाहरुख और इब्राहिम के बीच फर्क कर पाना बेहद मुश्किल है।

SRK duplicate viral video

अकसर आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जो एक्टर या एक्ट्रेसेस के जैसे दिखते हैं ओर उन्हीं के जैसी एक्टिंग भी करते हैं। कई लोग तो साइड फेस या फिर सिर्फ चश्मा लगाकर ही एक्टर्स जैसे दिख पाते हैं। या फिर कई लोग सूरत से नहीं, बल्कि एक्टर्स की शानदार मिमिक्री कर ही उनके जैसे लगते हैं। लेकिन आज हम शाहरुख खान के ऐसे फैन के बारे में बात कर रहे हैं, जो न सिर्फ हूबहू एक्टर जैसा दिखता है, बल्कि उनके जैसा जबदस्त डांस भी करता है। बीते दिनों पठान फिल्म का गाना 'झूमे जो पठान' जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद लोगों ने इसपर खूब रील्स भी बनाई थी। अब शाहरुख के इस फैन ने भी इस गाने पर एक रील बनाई है, जिसमें शाहरुख और उनके फैन के बीच फर्क कर पाना काफी मुश्किल है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

'पठान' के गाने पर बनाई जबरदस्त रील

'पठान' के गाने पर बनाई जबरदस्त रील

शाहरुख खान की 'पठान' फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म का बेशर्म रंग गाना जबरदस्त विवादों में भी घिरा। इसके बाद एक्टर का झूमे जो पठान गाना भी खूब छाया रहा। इस गाने पर शाहरुख के फैंस ने भी जमकर रील्स बनाई। लेकिन अब शाहरुख खान के डुप्लीकेट इब्राहिम कादरी ने भी इस गाने पर एक रील बनाई है, जिसमें इब्राहिम और शाहरुख के बीच फर्क कर पाना एक बार को काफी मुश्किल हो रहा है।

वीडियो देख हैरान हुए लोग

इब्राहिम कादरी को हूबहू शाहरुख की तरह दिखने की वजह से जाना जाता है। शाहरुख की तरह दिखने और उनकी एक्टिंग करने की वजह से वे काफी मशहूर हैं। बीते दिनों इब्राहिम ने झूमे जो पठान पर एक रील बनाई। इस रील में वे हूबहू शाहरुख जैसे स्टेप ही करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक बार को उनमें और शाहरुख में फर्क कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है।

हुबहू एसआरके जैसे लग रहे इब्राहिम

हुबहू एसआरके जैसे लग रहे इब्राहिम

वायरल वीडियो में इब्राहिम ने शाहरुख जैसा ही चश्मा लगाया हुआ है, जो उन्हें हूबहू गाने में एसआरके की तरह दिखने में मदद कर रहा है। ये चश्मा लगाकर वे बिल्कुल एसआरके जैसे ही नजर आ रहे हैं। पहली बार देखने पर तो उनमें और शाहरुख खान में फर्क कर पाना काफी मुश्किल हो जाएगा।

'शाहरुख के कई डुप्लीकेट्स देखे लेकिन...'

'शाहरुख के कई डुप्लीकेट्स देखे लेकिन...'

ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो को 8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कई लोग इसपर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई यूजर्स के लिए तो उनमें औऱ शाहरुख में फर्क कर पाना काफी मुश्किल भी हो रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने शाहरुख खान के कई डुप्लीकेट्स देखे, लेकिन उनके जैसा कोई भी नहीं देखा।

SRK के फैन हैं इब्राहिम

SRK के फैन हैं इब्राहिम

ये पहली बार नहीं है जब इब्राहिम ने शाहरुख के गाने पर कोई रील बनाई हो। इससे पहले भी वे एक्टर की पुरानी फिल्मों के गाने पर काफी सारी रील्स बना चुके हैं। जो उस वक्त खूब फेमस भी हुई थीं। लेकिन अब पठान के इस गाने पर इब्राहिम की ये रील काफी सुर्खियां बटोरी रही हैं।

Recommended Video

    डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन देखने ये हाल, तो असली में क्या होगा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+