Video: शाहरुख खान को अपने घर मन्नत में दिखा एक भूत, फिर...
बादशाह खान शाहरुख खान का बंगला भूतिया है। ये बात खुद शाहरुख ने वीडियो के जरिए बताई है।
मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह खान शाहरुख खान का बंगला भूतिया है। वहां शाहरुख ने खुद एक भूत को देखा। साङरुख ने खुद इस भूतिया बंगले का वीडियो बनाया। शाहरुख अपने सेल्फी कैमरे से एक वीडियो शूट कर कमरे से आने वाली अजीबों-गरीब आवाजें सुनाई। शाहरुख ने खुद अपने कैमरे से अपने बंगले में मौजूद एक आत्मा को कैद किया।
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन में बनने वाली दूसरी फिल्म 'फिलौरी' का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है। शाहरुख ने अनुष्का के लिए बेहद की रोमांचक तरीके से इस फिल्म का प्रमोशन किया। शाहरुख खान ने मुंबई स्थित अपने घर 'मन्नत' से एक वीडियो बनाया है। शाहरुख खुद भूतों पर विश्वास न करने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन अचानक खुद ही फिल्म 'फिलौरी' की भूत शशि यानी अनुष्का शर्मा की आवाज से डर जाते हैं। ये वीडियो यूट्यूब पर डाले जाने के बाद वायरल हो गया। 24 घंटोंके भीतर करीब 60 हजार लोगों ने इसे देखा है। आप भी देखिए वीडियो...