बिल्ली को बचाने में खरगोश ने झोंकी सारी ताकत, भावुक कर देगा ये वायरल VIDEO
Rabbit saves Cat: वायरल वीडियो एक खरगोश और बिल्ली का है, जिसमें खरगोश बिल्ली को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देता है।

Viral video: जानवरों के वीडियोज सोशल मीडिया पर पसंद किए जाने वाले क्लिप में से एक है। कई बार जानवर ऐसे दिल छू लेने वाली ऐसी हरकतें कर लेते हैं ऐसा ही कुछ हाल ही में एक वायरल हो रहे वीडियो में भी दिख रहा है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि खरगोश बिल्ली की मदद करता दिख रहा है। कैप्शन में लिखा है कि ये खरगोश बिल्ली को बचा रहा है, जिसे बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं मिल पा रहा था।
वायरल हो रहे वीडियो में खरगोश का समर्पण दिख रहा है। एक शेड के नीचे फंसी बिल्ली को खरगोश फुल डेडिकेशन के साथ बचाता दिख रहा है। वो निस्वार्थ भाव से सामने पड़े कीचड़ को हटाता है। एक बार कीचड़ साफ हो जाने के बाद खरगोश एक कदम आगे चलता है और जमीन को चिकना कर देता है।
देखते ही देखते खरगोश की लगन और मेहनत से कीचड़ से बचने के लिए बिल्ली को एक साफ रास्ता मिल जाता है। 13 मई को शेयर किए गए इस ट्वीट को 1.2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इसपर जमकर कमेंट किए।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा- जानवरों के साम्राज्य में जो चल रहा है, वो अविश्वसनीय है, जिसके बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं है। ये असल में बहुत सुंदर आत्माएं हैं। एक ने कहा कि वाह ये कितना प्यारा है। एक और ने कहा कि ये शानदार था। एक ने कहा कि बिल्ली को बचाने के लिए खरगोश ने जो डेडिकेशन दिखाया, वो बहुत ही शानदार है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications