Video: गर्लफ्रेंड संग जिम में मजे कर रहा था पति, पत्नी ने दोनों को रंगे हाथों पकड़कर चप्पलों से धुना
आपने पति, पत्नी और वो फिल्म तो देखी होगी। इस फिल्म का जीता जागता उदाहरण भोपाल में सामने आया। जहां पत्नी ने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ मजे करते रंगे हाथों पकड़ा।
भोपाल, 18 अक्टूबर। आपने पति, पत्नी और वो फिल्म तो देखी होगी। इस फिल्म का जीता जागता उदाहरण भोपाल में सामने आया। जहां पत्नी ने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ मजे करते रंगे हाथों पकड़ा। पति किसी और के साथ रंगरलियां मनाए यह भला किस महिला को बर्दाश्त होगा। दोनों को एक साथ देखकर पत्नी आग बबूला हो गई और उसने अपनी जूती निकालकर दोनों की सरेआम सुताई कर दी।

अपनी बहन के साथ चुपचाप जिम पहुंची महिला
इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक 30 वर्षीय महिला अपनी बहन के साथ जिम पहुंचती है। अब यहां होता क्या है कि उसका पति और उसकी कथित प्रेमिका दोनों जिम कर रहे होते हैं। महिला जिम पहुंचती है और अपने पति पर उस लड़की से अफेयर होने का आरोप लगाती है। हालांकि वह इससे मना करता है और अपनी पत्नी को गाली देने लगता है। थोड़ी ही देर में यह वाक् युद्ध हाथापाई में बदल जाता है। अब जब मामला हाथापाई तक पहुंचा तो महिला कहां पीछे रहने वाली थी उसने अपनी चप्पल निकाली और अपने पति की कथित गर्लफ्रेंड पर बरसानी शुरू कर दी। जब उसके पति ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो महिला ने उसे भी नहीं बख्शा। उसने अपने पति को भी चप्पल से पीटा। यह घटना 15 अक्टूबर को भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

लंबे समय से पति की जासूसी कर रही थी पत्नी
कोहेफिजा थाना प्रभारी अजय वाजपेयी ने बताया कि नूरमहल रोड निवासी युवक की पत्नी ने कुछ समय पहले शाहजहांनाबाद थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपने पति पर मार पिटाई करने और किसी दूसरी महिला के साथ घूमने फिरने का आरोप लगाया था। जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका किसी अन्य महिला से कोई अफेयर नहीं है। खबरों की मानें तो महिला को अपने पति के चरित्र पर शक था, इसलिए वह लंबे समय से उसकी जासूसी कर रही था और आज उसने उसे अपनी प्रेमिका के संग धर दबोचा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी। मारपीट का यह सिलसिला तकरीबन 10 मिनट तक नॉनस्टॉप चला। और चूंकि मामला पति, पत्नि और वो का था इसलिए जिम में मौजूद किसी भी शख्स ने इस मैटर में पड़ने की कोशिश भी नहीं की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो अफलातून वायरल हो रहा है। नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक कर देखें यह वायरल वीडियो।
यहां क्लिक कर देखें घटना का वीडियो












Click it and Unblock the Notifications