स्वीमिंग पूल की सफाई में 'समुद्री शेर' ने ऐसे की शख्स की मदद, वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में हो रहा है, जिसमें एक समुद्री शेर स्वीमिंग पुल को साफ करने में शख्स की बड़ी ही शिद्दत से मदद कर रहा है।

इंसानों और जानवरों का बॉन्ड बेहद ही प्यारा होता है। सोशल मीडिया तमाम उन तस्वीरों और वीडियोज से भरा पड़ा है, जिसमें आपको दोनों की दोस्ती या फिर जानवरों का मस्ती भरा या हैरान कर देने वाला अंदाज नजर आ जाएगा। अकसर जानवर ऐसा कुछ कर देते हैं, जिसपर यकीन करना काफी मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ एक वायरल वीडियो में हो रहा है, जिसमें एक समुद्री शेर स्वीमिंग पुल को साफ करने में इंसान की बड़ी ही शिद्दत से मदद कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

आम है कुत्तों और इंसानों की दोस्ती

आम है कुत्तों और इंसानों की दोस्ती

कुत्तों और इंसानों के बारे में तो आपने तमाम तरह की बातें सुनी ही होंगी। कहते हैं कुत्ते काफी समझदार भी होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी समुद्री जीव को कुछ ऐसा करते देखा है, जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल हो? ऐसा ही कुछ वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाई पड़ रहा है।

समुद्री शेर का कारनामा

समुद्री शेर का कारनामा

ये वीडियो है समुद्री शेर यानी सी लायन का। जी हां! सील की ही प्रजाति का समुद्री लायन स्वीमिंग पुल साफ करने में शख्स की मदद कर रहा है। वीडियो देखकर तो ऐसा लग रहा है कि इतनी अच्छी सफाई तो खुद वो शख्स भी नहीं कर रहा होगा, जितनी अच्छी तरह पुल को सी लायन साफ कर रहा है। सी लायन बड़ी ही शिद्दत से उस पूल का सफाई करने में जुटा हुआ है।

वायरल हो रहा है वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और सी लायन के इस कारनामे पर लोग काफी हैरानी भी जता रहे हैं। सी लायन छोटा ही है। ऐसे में उसके अंदर इतनी समझदारी होना अपने आप में चौंकाने वाला है।

मस्ती-मस्ती में साफ किया पूल

मस्ती-मस्ती में साफ किया पूल

पूल की सफाई सी लायन काफी मस्ती भरे अंदाज में करता नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि वो इधर से उधर फिसलता हुआ जा रहा है। पहले फिसलकर इस कोने आ जाता है फिर आराम से फिसलकर दूसरे छोर पर चला जाता है। शख्स वायपर से सफाई कर रहा है और वो अपने शरीर से पूल को साफ करता नजर आ रहा है।

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

शख्स हाथ में वायपर लिए सफाई कर रहा होता है और सी लायन ऐसे फिसलकर मजे के साथ पूल की सफाई में शख्स का साथ दे रहा है। वीडियो काफी क्यूट है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है और वे इसपर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

ये वीडियो ट्विटर पर @fasc1nate नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 5 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। एक यूजर ने कहा कि यहां प्रेशर वॉशर होना चाहिए था, ताकि पुल की सफाई जल्दी और आसानी से हो सके। एक अन्य ने कहा कि ये कितना अजीब है कि समुद्र में रहने वाला जानवर ऐसे पुल में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+