समुद्र के अंदर मिला 'शापित तालाब', खुल सकता है दूसरी दुनिया में रहने वाले जीवों का रहस्य
नई दिल्ली, 21 जुलाई: समुद्र की दुनिया बेहद ही रोमांचकारी होती है। भले ही मानव ने कितनी भी तरक्की कर ली हो, लेकिन प्रकृति में कुछ ऐसे रहस्य अभी बरकरार हैं। जिन्हें कोई नहीं सुलझा पाया है। अब वैज्ञानिकों को लाल सागर के अंदर एक तालाब मिला है। जो समुद्र के अंदर किसी भी तैरने वाले जीव या मनुष्य को मार देता है। 100 फीट लंबे इस तालाब को वैज्ञानिकों ने 'डेडपूल' का नाम दिया है। स्थानीय लोगों के बीच अब इस शापित पूल कहा जाता है। जो इंसानों के लिए एक कब्रगाह जैसी है।

'शापित' है लाल सागर का ये 'डेडपूल'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने लाल सागर के तल पर एक 100 फीट लंबे ब्राइन पूल की खोज की है। जो अधिकांश समुद्री जीवों और मनुष्यों के लिए घातक है। लाल सागर में दुर्लभ नमकीन पूल बेहद नमकीन होते हैं। लाल सागर का ये दुर्लभ नमकीन पूल बेहद ही नमकीन हैं। जिसके चलते इस जगह ऑक्सीजन की मात्रा ना के बराबर है। जो समुद्री जीवों और मनुष्यों को लेकर घातक है। यहां पर जाने का मतलब है अपनी मौत को बुलावा देना।

यहां पहुंचते ही समुद्री जीव हो जाते हैं अचेत
मियामी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की एक टीम ने 'डेथ पूल' की खोज की थी। इस टीम का हिस्सा रहे प्रोफेसर सैम पुर्किस ने बताया कि ब्राइन पूल में कोई ऑक्सीजन नहीं है और यह किसी भी समुद्री जीव को तुरंत अचेत कर सकता है या मार सकता है। टीम ने रिमोट संचालित पानी के नीचे चलने वाले वाहन (आरओवी) का उपयोग करके 1,770 मीटर की गहराई में स्थित पूल की खोज की है। प्रोफेसर पर्किन्स ने कहा, इस गहराई पर समुद्र तल पर आम तौर पर ज्यादा जीवन नहीं होता है। हालांकि, नमकीन पूल जीवन का एक समृद्ध नखलिस्तान हैं।

इससे दूसरी दुनिया पर जीवन का पता लगाने में मिलेगी मदद
पर्किन्स ने लाइव साइंस को बताया कि यह खोज भविष्य में वैज्ञानिकों को यह पता लगाने में मदद कर सकती है कि लाखों साल पहले हमारे ग्रह पर महासागरों का निर्माण कैसे हुआ। उन्होंने कहा, एक्सट्रीम वातावरण में जीवित रहने वाले रोगाणुओं के एक समृद्ध समुदाय की हमारी खोज पृथ्वी पर जीवन की सीमाओं का पता लगाने में मदद कर सकती है। इसे हमारे सौर मंडल और उसके बाहर कहीं और जीवन की खोज के लिए लागू किया जा सकता है। जब तक हम पृथ्वी पर जीवन की सीमाओं को नहीं समझते, तब तक यह निर्धारित करना मुश्किल होगा कि क्या किसी अन्य ग्रह पर जीवन मौजूद है?

लाल सागर का सिंकहोल गोताखोरों के लिए बना कब्रिस्तान
मिस्र के तट से दूर लाल सागर एक सिंकहोल भी मौजूद है। 120 मीटर गहरा सिंकहोल कई वर्षों में सैकड़ों लोगों की जान ले चुका है। इसे गोताखोरों का कब्रिस्तान बी कहा जाने लगा है। आज भी इसके तल में कई लाशें मौजूद हैं जिन्हें खोजा नहीं जा सका है। इसकी गहराई में एक 26 मीटर लंबी सुरंग है। जिसमें नाइट्रोजन नार्कोसिस नाम की गैस पाई जाती है। उच्च दबाव की स्थिति में गैसें मनुष्य के शरीर में पहुंच जाती हैं। जिससे गोताखोरों में भ्रम पैदा कर देता है। कई लोग इसकी गहराई में उतरते हैं और जान से हाथ धो बैठते हैं।

गोताखोर के कैमरे में कैद हुए आखिरी पल!
'ब्लू होल' से जुड़ी सबसे प्रसिद्ध कहानी एक इजरायली-रूस शख्स यूरी की है जिसने साल 2000 में अपने हेलमेट में लगे कैमरे में अपने आखिरी पलों को कैद किया था। यह फुटेज अभी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद है
स्थानीय मछुआरों ने इन मौतों के लिए सदियों पुराने एक शाप को जिम्मेदार ठहराया है। कहा जाता है कि इस जगह पर एक लड़की की आत्मा मंडरा रही है जिसने शादी से बचने के लिए इसमें डूबकर अपनी जान दे दी थी।
फोटो साभार:youtube / OceanX












Click it and Unblock the Notifications