दिमाग लगाकर स्कूली छात्र हो गया मालामाल, खाली पीरियड में बेचता था ये सामान
नई दिल्ली, 4 फरवरी: 'प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती', इस कहावत को अमेरिका के एक बच्चे ने सच कर दिखाया है। वहां पर एक छात्र ने दिमाग लगाया और स्कूल के खाली पीरियड्स में ऐसा काम किया, जिससे उसकी काफी आमदनी होने लगी। साथ ही उसकी चर्चा अब दुनियाभर में हो रही है। (तस्वीरें-सांकेतिक)

स्कूल से निकाला गया
दरअसल शिकागो का एक छात्र सभी बच्चों की तरह स्कूल पढ़ने जाता था, लेकिन जब खाली पीरियड होता तो वो वॉफल बेचकर पैसे कमाने लगता। कुछ ही दिनों में उसका ये आइडिया हिट साबित हुआ। छात्रों को ये आइडिया काफी पसंद आया, वो उस बच्चे को अपना हीरो मान रहे थे, लेकिन स्कूल ने इसे गंभीर मामला मानते हुए उसे निकाल दिया।

दो हफ्ते बाद खुली पोल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे ने स्कूल के एक खाली कमरे में वॉफल मेकर मशीन लगा दी थी। इससे वो वॉफल बनाकर वहां के बच्चों के बेचने लगा। शुरू में स्कूल मैनेजमेंट को इस बात का पता भी नहीं चला और वो कम उम्र का लड़का पैसे कमाता गया, लेकिन दो हफ्ते बाद उसकी पोल खुल गई। जिस पर उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया गया।

कमेडियन ने किया समर्थन
वैसे ये लड़का अब शिकागो में फेमस हो गया है। जिस वजह से कमेडियन जैकी ने भी उसके समर्थन में ट्वीट किया। जिस पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। इसके अलावा बहुत से लोगों ने बच्चे का समर्थन करते हुए उसके निलंबन को गलत बताया। वैसे अब लोग उसे 'वॉफल मैन' कहकर बुला रहे हैं।

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
कमेडियन के ट्वीट पर एक शख्स ने कमेंट करके बताया कि उसका बेटा भी इसी तरह का था। वो स्कूल में हैलोवीन कैंडी बेचता था। कुछ दिनों में उनकी सेल इतनी बढ़ गई कि उसने स्कूल के दो कर्मचारियों को काम पर रख लिया। हालांकि बाद में वो भी मुश्किल में पड़ गया था। एक दूसरे शख्स ने कमेंट कर लिखा कि बच्चा भविष्य का बेहतरीन बिजनेसमैन है, स्कूल को उसकी कद्र करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications