नाम लेने में हो रही थी परेशानी तो स्कूल ने बदल डाला बच्ची का नाम!

आज हम आपको एक ऐसी घटना बताने जा रहे हैं जिससे सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे। दरअसल यह घटना न्यूजीलैंड की है।

वैलिंगटन। आज हम आपको एक ऐसी घटना बताने जा रहे हैं जिससे सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे। दरअसल यह घटना न्यूजीलैंड की है, जहां एक स्कूल प्रबंधन ने एक बच्ची का नाम सिर्फ इसलिए बदल दिया क्योंकि स्कूल टीचरों को बच्ची का नाम लेने में तकलीफ हो रही थी। आईए जानते हैं आखिर कि उस बच्ची का ऐसा क्या नाम था जिसे टीचरों को बोलने में इतनी परेशानी हुई कि उन्हें आखिरकार उसे बदलना पड़ा-

महिनारंगी ताउतू था बच्ची का असली नाम

महिनारंगी ताउतू था बच्ची का असली नाम

जिस बच्ची का नाम बदला गया उसकी उम्र महज 5 साल की है। इस बच्ची का नाम महिनारंगी ताउतू था जिसे बदलकर स्कूल प्रबंधन ने रंगी कर दिया।

मां को नागवार गुजरी स्कूल प्रबंधन की ये हरकत

मां को नागवार गुजरी स्कूल प्रबंधन की ये हरकत

स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्ची के नाम बदलने की बात जैसे ही उसकी मां पेरिस को पता चली, वह भड़क गईं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की इस हरकत पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी बच्ची का नाम न्यूजीलैंड की एक माओरी जनताति की परंपरा का प्रतीक है।

फेसबुक पर किया इस घटना का जिक्र

फेसबुक पर किया इस घटना का जिक्र

बच्ची की मां ने अपने फेसबुक पेज पर इस घटना का जिक्र किया है। पेरिस ने लिखा, 'मैं बहुत दुखी हूं कि साल 2021 में Aotearoa में एक 5 साल की बच्ची ने अपने सुंदर नाम के साथ होने वाले गर्व को खो दिया।

अक्सर गलत ही लिया जाता है बच्ची का नाम

अक्सर गलत ही लिया जाता है बच्ची का नाम

मां पेरिस ने बताया कि उनकी बच्ची का नाम अक्सर गलत लिया जाता है। उन्होंने कहा कि महिनारंगी के दोस्त भी उसे उसके नाम के लिए चिढ़ाते हैं। बच्ची की मां ने कहा कि उनके पूर्वजों को भी उनके नाम के चलते काफी प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी, जिसकी वजह से उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।

इसलिए रखा था बच्ची का नाम महिनारंगी

इसलिए रखा था बच्ची का नाम महिनारंगी

बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची के नाम का असली मतलब 'आसमां में चांद है।' उन्होंने कहा कि जैसा उनके पूर्वजों के साथ हुआ वैसा वह अपनी बच्ची के साथ नहीं होने देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+