10 साल के इस youtubers की कमाई कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी से भी ज्यादा, नेट वर्थ करोड़ों डॉलर में
नई दिल्ली। इंटरनेट की दुनिया में यूट्यूबर कहे जाने वाले बच्चे, बड़े व बूढ़े लाखों करोड़ों की कमाई कर आम लोगों का रोल मॉडल बन रहे हैं। इसी क्रम में हम आपको उस बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यू-ट्यूब के जरिये पूरी दुनिया में फेमस है और 10 साल की उम्र में पिछले 6 साल से स्टार बना हुआ है। वहीं इसकी कमाई में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। रयान काजी नाम के इस छोटे से बच्चे ने बड़ों-बड़ों को अपनी कमाई से हैरत में डाल दिया है। इसकी व्यूअरशिप में लगातार इजाफा हो रहा है।

4 साल की उम्र में शुरू किया था वीडियो बनाना
रायन काजी आज के समय में दुनिया का एक फेमस youtuber है। साल 2011 के 6 अक्टूबर को अमेरिका के टेक्सास में रायन का जन्म हुआ। रायन अपनी मां लोन काजी और पिता शिओन काजी के साथ मिलकर youtube channel चलाता है। साथ ही उसके बनाए गए वीडियो में उसकी जुड़वा बहनें केट और एमा भी नजर आती हैं। अब ryan के यू-ट्यूब चैनल को ryans world के नाम से जाना जाता है। जो पहले रायन टॉय रिव्यू के नाम से था।

रयान के वीडियो पर करोड़ों व्यूअरशिप हैं
रयान के वीडियो पर करोड़ों व्यूअरशिप हैं। वहीं कई वीडियो के व्यूअरशिप अरबों में भी पहुंच जाते हैं। आपको जानकर यह हैरानी होगी की रयान की खुद की नेटवर्थ 3.2 करोड़ डॉलर है। जबकि एक और आंकलन के मुताबिक यह पांच करोड़ डॉलर तक पहुंच चुकी है। रयान के चैनलों के कुल मिलाकर 4 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

सभी वीडियो को मिलाकर 44 अरब से ज्यादा व्यूअरशिप
रायन के वीडियो को अब तक 44 अरब से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुके हैं। इसके चैनल में हर दिन कोई ना कोई नया वीडियो लॉन्च होता है। पिछले साल नवंबर में रायन के ह्यूज एग्स सरप्राइज टॉयज चैलेंज को रिकॉर्ड 2 अरब से ज्यादा व्यूज मिले थे। रायन के परिवार ने रायन के नाम पर लाइसेंस ले रखा है, जिसमें रायन्स वर्ल्ड्स के पांच हजार से ज्यादा उत्पादों में खिलौने, एक्शन फिगर्स, फेस मास्क, घरेलू सजावट का सामान शामिल है।
Forbes ने अपनी रिपोर्ट में दी थी जगह
फोर्ब्स के मुताबिक साल 2016-17 में रायन का परिवार यूट्यूब से सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में 8वें स्थान पर है। यूट्यूब पर रायन की मुख्य कमाई विज्ञापन से आती है। साल 2017 में रायन के माता-पिता ने पॉकेट वॉच कंपनी से करार किया था, जो रायन के यूट्यूब चैनल के लिए मार्केटिंग और बिक्री का काम करती है। इस तरह रायन पहला ऐसा बच्चा बना जो किसी प्रोडक्ट लाइन से जुड़ा। इसके बाद न्यू यॉर्कटॉय फेयर के नए खिलौने की सिरिज का ऐलान किया।












Click it and Unblock the Notifications