RPF जवान ने गोद में लेकर युवक को ट्रेन में बैठाया, दादी को मिला सहारा
नई दिल्ली, 10 सितंबर। रेलवे पुलिस बल (RPF) के जवान ऐसे कार्य करते हैं, जिन्हें देख देशवासियों का हृदय गर्व और उनके प्रति सम्मान से भर जाता है। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले एक रेलवे स्टेशन से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जहां एक वृद्ध महिला के साथ व्हील चेयर पर बैठे एक 19 वर्षीय लड़के को देखकर आरपीएफ जवान की मदद के लिए उत्सुकता की तस्वीरों को जमकर प्रशंसा हो रही है। जवान ने चलने में असमर्थ किशोर ना सिर्फ ट्रेन तक पहुंचाया बल्कि उसकी सीट तक पहुंचने में परी मदद की।

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में स्थित विरुधाचलम रेलवे स्टेशन पर इंसानियत की खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रही है। स्टेशन पर तैनात सुरक्षाबल के जवान जब ये देखता की किशोर के साथ वृद्ध महिला और बिना मदद के वो ट्रेन पर नहीं चढ़ सकता। उसकी सहायता नहीं की गई तो ट्रेन छूट जाएगी। ऐसे में जवान के अंदर उसकी मदद करने की इच्छा हुई।
जवान मदद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सीआरपीफ जवान ने किशोर को पहले उसे ट्रेन के कोच के दरवाजे तक व्हिल चेयर को पुश करके पहुंचा और उसके बाद किशोर को गोद को में लेकर उसकी सीट पर ले जाकर बैठा दिया। न्यूज चैनल इंडिया टुडे के अनुसार आरपीएफ सिपाही सरवनन ने किशोर को सुरक्षित उसकी सीट तक पहुंचा दिया। ये घटना 8 सितंबर की है जब कुड्डालोर जिले के विरुधाचलम रेलवे स्टेशन में एक वृद्ध के साथ 19 वर्षीय किशोर को देखा गया।
किशोर की मदद करने वाले आरपीएफ सिपाही एम सरवनन (50), वर्तमान में वृद्धाचलम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ में एएसआई के रूप में तैनात हैं। उन्होंने जिस किशोर की मदद की उसका शिवकुमार है। वो तमिलनाडु के श्री कीरनूर का निवासी है। शिवकुमार के बाएं पैर का इलाज चल रहा है। इसके इलाज के लिए वो अपनी दादी के साथ वृद्धाचलम से केरल के वडकारा जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications