ये है दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में से एक Rottweiler, शरीर देखकर आप भी बोल पड़ेंगे- 'ओह माय गॉड'

रोटवीलर ऐसे डॉग्स हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकते हैं। इन डॉग्स को अगर गुस्सा आ जाए, तो इनके चंगुल से बच पाना लगभग नामुमकिन सा है।

डॉग लवर्स को अकसर एक से बढ़कर एक डॉग पालने का शौक होता है। हो भी क्यों ना, कुत्ते होते ही इतने प्यारे हैं। कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। ये सबसे समझदार जानवर होते हैं और हर चीज बड़ी ही आसानी से समझ लेते हैं। आमतौर पर कुत्ते जिस कदर प्यार और दुलार करते हैं, उसे देखकर किसी का भी दिल पिघल जाएगा। लेकिन कई डॉग्स ऐसे भी हैं, जिनपर प्यार आने की बजाय उनसे डर लगने लगता है। कुछ इस तरह की ही डॉग्स की एक प्रजाति है- रोटवीलर। ये डॉग जितने वफादार होते हैं, उतने ही खूंखार भी। रोटवीलर आमतौर पर शांत नजर आते हैं लेकिन गलती से भी इन्हें गुस्सा आ गया और इन्होंने किसी पर हमला कर दिया, तो इनके चंगुल से बच पाना लगभग नामुमकिन ही होता है।

खतरनाक है रोटवीलर

खतरनाक है रोटवीलर

कई डॉग्स लवर ऐसे भी हैं, जिन्हें कुत्तों की खतरनाक प्रजाति पालने का शौक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रोटवीलर डॉग्स दुनिया की सबसे खतरनाक कुत्तों की प्रजाति में शामिल हैं।

खतरनाक होती है बनावट

खतरनाक होती है बनावट

इन कुत्तों के शरीर की बनावट ही गठीली होती है। और ये बेहद शक्तिशाली होते हैं। कई ऐसे लोग हैं, जो रोटवीलर डॉग्स के शौकीन हैं। रोटवीलर अपने मालिक के प्रति काफी वफादार भी रहते हैं। इनका शरीर अन्य कुत्तों की तुलना में काफी गठीला और मजबूत होता है।

अंजान लोगों से करते हैं नफरत

अंजान लोगों से करते हैं नफरत

आमतौर पर कुत्ते अगर किसी अंजान डॉगी को देख लेते हैं तो चिढ़ जाते हैं और भौंकने लगते हैं। कभी कभार वे आक्रामक भी हो जाते हैं। लेकिन रोटवीलर डॉग्स न सिर्फ अंजान कुत्तों, बल्कि अंजान लोगों से भी बेहद नफरत करते हैं।

कभी भी भड़क सकते हैं रोटवीलर

कभी भी भड़क सकते हैं रोटवीलर

अंजान लोगों को देखकर रोटवीलर कभी भी भड़क सकते हैं। इसके अलावा अगर इन डॉग्स को थोड़ा सा भी खतरा महसूस होता है तो ये किसी पर भी हमला कर सकते हैं। इनका हमला बेहद खतरनाक होता है, जिससे बच निकल पाना काफी मुश्किल है।

मालिक के प्रति होते हैं वफादार

मालिक के प्रति होते हैं वफादार

ये कुत्ते अपने मालिक के प्रति काफी वफादार होते हैं। ऐसे में अगर इन्हें हल्की सी भी भनक लग गई कि इनका मालिक गुस्से में है, तो ये बेहद खतरनाक हो जाते हैं। इन कुत्तों का गुस्सा शांत करना फिर इनके मालिक के बस में भी नहीं होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+